फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra Special Menu: दशहरे के दिन तैयार करें खास पकवान, जानें क्या बनाना है सबसे आसान...

Thu, 02 Oct 2025 07:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dussehra Special Menu: दशहरे के दिन लोगों की छुट्टी होती है। ऐसे में इस त्योहार पर पारंपरिक पकवानों को तैयार करें। यहां कुछ पकवानों की लिस्ट दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
दशहरे के दिन तैयार करें खास पकवान, जानें क्या बनाना है सबसे आसान... - फोटो : अमर उजाला
Dussehra Special Menu:  दशहरे का त्योहार भारत में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को छुट्टी मिलती है, जिससे वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं और खास पकवानों का आनंद ले सकते हैं। 

पारंपरिक व्यंजन दशहरे की खुशी को दोगुना कर देते हैं और त्योहार की रौनक को बढ़ाते हैं। हर क्षेत्र में दशहरे के मौके पर अलग-अलग स्वादिष्ट और विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं, जो त्योहार को और भी खास बना देते हैं। 

अगर आप भी इस दशहरे अपने मेन्यू को पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों से सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ आसान और लोकप्रिय व्यंजनों की लिस्ट दी गई है। इन व्यंजनों को घर पर बनाकर आप अपने परिवार के साथ इस त्योहार का स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं दशहरे के खास पकवान और उनकी तैयारी के टिप्स।

 
विज्ञापन

2 of 7
दही वड़ा - फोटो : Adobe stock
1. दही वड़ा
 
दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई उड़द दाल को अच्छी तरह पीसकर मुलायम और गाढ़ा घोल बनाएं। अब इस घोल में थोड़ा नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। घोल को मिक्स करने के बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब चम्मच की मदद से घोल को लेकर गरम तेल में छोटे-छोटे बड़े तल लें।
विज्ञापन

3 of 7
दही वड़ा - फोटो : Adobe stock
तले हुए बड़े किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें। बड़े को ठंडे पानी में 10 मिनट भिगोएं, फिर निकालकर पानी निचोड़ लें। अब इसे फेंटे हुए दही में डालकर थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें। इसे परोसते समय हल्का सा नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर सर्व करें।

 

4 of 7
वेज थाली - फोटो : Adobe stock
2. वेज थाली 

यदि आप दशहरा के मौके पर वेज थाली तैयार करने का प्लान कर रहे हैं तो ये भी अच्छा विकल्प है। इसके लिए पूड़ी, मटर पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, जीरा राइस, रायदा, सलाद को तैयार करें।
विज्ञापन

5 of 7
वेज थाली - फोटो : Adobe stock
इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से पकवानों को लिस्ट शामिल कर सकती हैं। रायते को भी आप चाहें को मिक्स वेज रायता बना सकते हैं। वैसे तो पाइनेप्पल रायता भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए आप इसे भी तैयार कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जलेबी - फोटो : Freepik
3. जलेबी

जलेबी बनाने में थोड़ी मेहनत तो लगेगी, लेकिन दशहरा के दिन इसे खाना शुभ माना जाता है। इसके लिए एक कटोरी में मैदा, दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि घोल बिलकुल चिकना और पतला हो जाए। इसे कुछ घंटों से लिए ऐसे ही रख दें, ताकि इसमें खमीर उठ जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जलेबी - फोटो : Freepik
अब एक पैन में जलेबी की चाशनी तैयार करें और उसमें केसर के कुछ धागे डाल दें। चाशनी तैयार होने के बाद कड़ाही में घी या तेल गरम करें।अब तैयार जलेबी के घोल को सॉस की बोतल में करके उससे गरम तेल में जलेबी तैयार करें। इसे सुनहरा होने के बाद निकालकर चाशनी में डाल दें। 2-3 मिनट बाद इसे निकालकर परोसें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें