भारत में चाय पीने वालो की संख्या सबसे ज्यादा है और ये बात भी सच है दुनिया में चाय पीने वालो की संख्या बढ़ने का श्रेय भी भारत को ही जाता है। चाय के मामले में धनी भारत में काफी तरह की चाय मिलती है। ऐसे में चाय के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। भारत में हर किसी के पास अपनी अलग चाय बनाने का एक अनूठा तरीका हो सकता है जैसे कि चाय में अदरक और इलायची हो, कम दूध, ज्यादा दूध। अब एक नए अध्ययन का में यह सुझाव दिया गया है कि नियमित रूप से चाय का सेवन करना न केवल एनर्जी बूस्ट करने बल्कि तनावमुक्त, संज्ञानात्मक कौशल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।