भूरे रंग के छिलके वाले फल को कीवी तो आपने कई बार देखा होगा और खाया भी होगा। ये फल अंदर से हरा और स्वाद में मीठा और खट्टा होता है। लेकिन जितना ये फल देखने में खूबसूरत और खाने में लजीज है, उतना ही यह फायदेमंद भी है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि रोजाना कीवी खाने से आपके शरीर को क्या फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
हेल्दी फूड
कीवी में नींबू और संतरे की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
पढ़ें- एक चुटकी अजवाइन इस बीमारी का करेगी तुरंत इलाज, खाकर देखिए
विज्ञापन
3 of 7
हेल्दी फूड
कीवी में विटामिन बी 6 होता है जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है। विटामिन बी 6 भ्रूण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
4 of 7
हेल्दी फूड
रोजाना इसके सेवन से शरीर में 'गुड कोलेस्ट्रॉल' की मात्रा बढ़ती है जो बीमारियों से दिल की हिफाजत करता है।
विज्ञापन
5 of 7
fitness
अगर आपको नींद कम आती है तो कीवी आपको इस समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और सेरोटोनिन कंपाउंड्स नींद आने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हेल्दी फूड
कीवी में मौजूद एल्कलाइन तत्व मिनरल्स को बढ़ाकर अतिरिक्त एसिड को शरीर में कम करता है जिसकी वजह से एसिड व एल्कलाइन के संतुलन से शारीरिक ऊर्जा मिलती है।