फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने भी खाई है अदरक और लाल मिर्च वाली आइसक्रीम?

Mon, 17 Jul 2017 06:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
ice cream
आपने आज तक कई फलेवर वाली आइस्क्रीम खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी काली मिर्च वाली आइसक्रीम का स्वाद चखा है? या फिर यूं कहे कि कभी आपने अदरक और इलायची के तड़के वाली आइसक्रीम खाई है? हो गए आप भी हैरान। 
विज्ञापन

2 of 6
ice cream
फ़ूड राइटर मरियम एच रेशी का कहना है, "दुनिया के किसी हिस्से में यह सब चौंकाने वाली बात हो सकती है, लेकिन गुजरात में आइसक्रीम में ऐसी चीजें खूब देखने को मिलती हैं और यह राज्य ऐसी आइसक्रीम के लिए प्रसिद्ध है।"
विज्ञापन

3 of 6
ice cream
गुजरात को अगर भारत का आइसक्रीम राज्य कहा जाए जो गलत नहीं होगा। देश की 12 फ़ीसद से ज़्यादा आइसक्रीम इसी राज्य से बिकती है। भारत की कुछ पुरानी आइसक्रीम फ़ैक्ट्री इसी राज्य में मौजूद है। वाडीलाल यहां के बड़े आइसक्रीम फैक्टी में से एक है। वैसे तो पान को आमतौर पर खाना हज़म करने के लिए भोजन के बाद खाया जाता है लेकिन यहां की बनी आइसक्रीम में चेरी के साथ चाँदी का वर्क भी लिपटा होता है।

4 of 6
ice cream
आपको यहां पनीर, मूंगफली, शिमला मिर्च, और ग्रीन टी वाली कई फ़्लेवर की आइसक्रीम मिल जाएगी। इतना ही नहीं यहां बनी आइसक्रीम में अदरक के साथ लाल मिर्च भी मिलाई जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
ice cream
यहां की आइसक्रीम में आपको विदेशों से मंगाए गए बादाम-पिस्ता और चॉकलेट भी खाने को मिलेंगे जिसमें गुलाब की पंखुड़ियां भी दिखाई देगी। भारत की पारंपरिक मिठाइयों के उलट, गुजरात में भोजन करने के बाद मिठाई के रूप में आइसक्रीम होता ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ice cream
गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में आइसक्रीम की चौंका देने वाली वैराइटी दिखती है. लीची आइसक्रीम, जिसमें काफ़ी मात्रा में इस फल का इस्तेमाल होता है, बंगाली मिठाई 'राजभोग' के नाम का आइसक्रीम और इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया स्वादिष्ट मीठा व्यंजन. इसके अलावा बादाम, पिस्ता और अखरोट वाली 'कस्तरी' आइसक्रीम भी यहाँ देखने को मिलती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें