बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब आपने कोई पैकेट खुला छोड़ दिया हो और वो सील गया हो या फिर उसे संभाल कर तो रखा लेकिन खाने चले तो वो खराब मिला। यानि कि दोहरी मार..एक तो आपका मूड खराब हुआ और दूसरा खाने की बर्बादी लेकिन आज हम आपको मानसून सीजन में होने वाली इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
2 of 7
कुकीज
कुकीज को ऐसे करें स्टोर
बिस्किट, कुकीज या फिर चिप्स खाना किसे पसंद नहीं होता और उसके साथ चाय की चुस्की हो तो बात ही कुछ और है लेकिन बरसाती मौसम में हवा लगते ही ये तुरंत सील जाते हैं इसलिए इनको हमेशा ब्लोटिंग पेपर में लपेट कर एयरटाइट डिब्बें में रखें।
वहीं अगर आपके पास समय नहीं तो आप उसे फ्रिज में भी रख सकते हैं जिससे की उसकी टाइटनेस वैसी की वैसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
3 of 7
ब्रेड
अब ब्रेड नहीं होगी खराब
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा और जल्दी जो खराब होती है वो है ब्रेड। ब्रेड में फंगस जल्दी लगता है इसिलए खुली ब्रेड को हमेशा ही पैकेट में लपेट कर फ्रिज में रखें ऐसा करने से ब्रेड लंबे समय तक चलेगी।
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
4 of 7
सब्जियां
सब्जियों को बचाएगा न्यूज पेपर
मानसून में बाकी चीजों की तरह सब्जियों का सड़ना भी एक कॉमन प्रॉब्लम है। सब्जियों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए जिप लॉक वाले बैग में रखें लेकिन उससे पहले उसे न्यूजपेपर में रखना ना भूले।
विज्ञापन
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
5 of 7
अनाज
अनाज को कीड़ों के अटैक से ऐसे बचाए
बारिश के मौसम में अनाज पर कीड़े जल्दी लगते हैं इससे बचने के दो तरीके है पहला ये कि हफ्ते में एक दिन सभी अनाज को न्यूजपेपर में फैलाकर धूप दिखाए और दूसरा कि अनाज को माइक्रोवेव में एक मिनट तक गरम करें और उसके बाद कांच के कंटेनर में रखें।
विज्ञापन
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
6 of 7
मसाले
मसालों का फंगस ऐसे होगा दूर
मसालों को भी अनाज की तरह की हफ्ते में एक दिन धूप दिखाए ऐसा करने से उसमें फंगस नहीं लगेगा।
मानसून में अपनाए ये टिप्स, ना खराब होगा खाना और ना ही मूड
7 of 7
चीनी, नमक
सीलन से नमक और चीनी को ऐसे बचाए
बारिश में सबसे पहले अगर कोई चीज सीलती है तो वो है नमक और चीनी। इससे बचने के लिए नमक और चीनी को प्लास्टिक या एल्युमीनियम के डिब्बे में ना रखे उसे कांच के डिब्बे में रखें साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उसका ढक्कन टाइट बंद हो।