Diwali Special Sweet Ideas: दिवाली रोशनी और मिठास का त्योहार है, लेकिन बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के कारण अब लोग पारंपरिक मिठाइयों में भी हेल्दी विकल्प तलाशने लगे हैं। खासकर जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं या फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं, उनके लिए बिना चीनी की मिठाइयां एक बेहतरीन समाधान हैं।
इन मिठाइयों में चीनी की बजाय प्राकृतिक मिठास जैसे खजूर, अंजीर, गुड़ या नारियल का प्रयोग होता है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखते हैं। दिवाली पर यदि आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बिना रिफाइंड शुगर की मिठाइयां एक शानदार विकल्प हो सकती हैं। यहां हम दो आसान और स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी बता रहे हैं, जो न सिर्फ हेल्दी हैं बल्कि घर पर जल्दी और कम सामग्री में बन जाती हैं।