Diwali Special Snacks Ideas: दिवाली पर घर पर मेहमानों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स की रेसिपी देंगे, जिसे 15 मिनट में तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली की रौनक बढ़ाएंगे ये 5 स्नैक्स
- फोटो : अमर उजाला
Diwali Special Snacks Ideas: दिवाली त्योहार खुशियों का त्योहार है। ये खुशियां तब दोगुनी हो जाती हैं, जब घर पर दोस्त, करीबी रिश्तेदार और परिवारजन मिलने के लिए आते हैं। अब जब मेहमान घर आ रहे हैं तो उनके लिए कुछ खास नाश्ता तैयार करना तो बनता है। अब दुविधा ये आती है कि घर कि महिलाएं मेहमानों के साथ बैठैं या फिर रसोई में लगी रहें। ऐसे में आपकी इस दुविधा का हल हम आपको देने जा रहे हैं।
तो अगर आपको भी फटाफट स्वादिष्ट स्नैक्स बनाना है तो ऐसे स्नैक्स चुनिए जो जल्दी बन जाएं और हर किसी का मन भी खुश कर दें। खासकर जब त्योहार के दिन समय कम हो और आपको तेजी से टेबल सजाना हो, तो 10 मिनट में बनने वाले स्नैक्स आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
इन स्नैक्स को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और ये सभी स्वाद में लाजवाब होते हैं। दिवाली की रौनक बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच आसान और झटपट बनने वाले स्नैक्स की रेसिपी, जो आपके त्योहार को और भी खास बना देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पनीर टिक्की
- फोटो : instagram
पनीर टिक्की
पनीर टिक्की ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर और उबले आलुओं को अच्छी तरह मैश करें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, थोड़ा चाट मसाला, नमक और स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और छोटे-छोटे टिक्की आकार में बनाएं। अब तवा गरम करें, थोड़ा तेल डालें और टिक्की को दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें।
विज्ञापन
3 of 6
पापड़ी चाट
- फोटो : instagram
पापड़ी चाट
पापड़ी चाट ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पापड़ी को एक प्लेट में सजाएं और ऊपर से बारीक कटे उबले आलू, टमाटर, प्याज, नमक, भुना जीरा डालें। इसके बाद खट्टी-मीठी चटनी और फिर आखिर में कटा हरा धनिया डालें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और चाट मसाला छिड़कें। बस तैयार है पापड़ी चाट।
4 of 6
पोहा कटलेट
- फोटो : Adobe stock
पोहा कटलेट
ये बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पोहा अच्छी तरह भिगोकर पानी निचोड़ लें। इसके बाद उसमें उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। मिश्रण से कटलेट बनाकर तवे पर सेकें। ये झटपट बन जाते हैं और काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे आप हरे धनिए की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मूंग दाल पकौड़े
- फोटो : instagram
मूंग दाल पकौड़े
ये बनाना तो आसान है, लेकिन इसके लिए आपको दाल को रातभर भिगोकर रखना होगा। अब भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर उसमें हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा हींग डालें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर गरम तेल में तल लें। ये कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं।
ब्रेड स्लाइस पर मक्खन और बारीक कटे लहसुन मिलाकर अच्छे से फैलाएं। ऊपर से हरा धनिया या ऑरिगैनो छिड़कें। ब्रेड को ओवन या तवे पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। गरमा गरम गार्लिक ब्रेड को टोमाटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है।