फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इस दिवाली घर पर बनाएं कुरकुरी चकली, ये रही आसान सी रेसिपी

Sun, 08 Nov 2020 02:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो दिवाली के मौके पर मिठाईयों से लेकर नमकीन तक लोग ज्यादातर बाजार से ही मंगाते हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि घर वालों के लिए कुछ स्पेशल बनाया जाए। तो मीठे के साथ कुछ नमकीन भी आसानी से बनाया जा सकता है। नमकीन के रूप में कुरकुरी चकली खाने में काफी टेस्टी होती है। लेकिन अगर महिलाएं इसे बनाने से कतराती हैं। उन्हें लगता है कि ये बनाने में काफी वक्त लगेगा और सही से बनेगा कि नहीं। लेकिन कुरकुरी चकली बनाने की ये रेसिपी आपकी जरूर मदद करेगी। तो आगे की स्लाइड में जानिए चकली बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
कुरकुरी चकली बनाने की सामग्री
चावल दो कप, चने की दाल दो कप, धनिया के बीज, जीरा, उड़द की दाल एक कप, नमक स्वादानुसार, भजनी आटा दो कप, तिल के बीज एक बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडरस हींग, अजवाइन तेल, गर्म पानी आटा गूंथने के लिए।
विज्ञापन

3 of 5
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि
सबसे पहले भजनी आटा को बनाने का तरीका जानना जरूरी है। इसके लिए पहले एक पैन लेकर उसमें चावल, चना और उड़द की दाल को अलग से भून लें। अब जीरा और धनिया के बीज को भून कर एक तरफ रख लें। अब इन सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें। तैयार है आपका भजनी आटा। 

4 of 5
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
अब एक बर्तन में इस भजनी आटे को लेकर इसमें तेल डालें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें बाकी की सारी सामग्री को मिला दें। आटा गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे कर पानी को मिलाएं जिससे कि स्थिरता बनी रहे और आटे में हवा ना भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चकली - फोटो : सोशल मीडिया
एक चकली मोल्ड में तेल लगाकर सारे आटे की चकली बनाकर चादर पर रख लें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें इन चकलियों को मध्यम आंच पर तलकर निकाल लें। इन चकलियों को अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें