Diwali 2023: हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 12 नवंबर को पड़ रही है। दिवाली की धूम कई-कई दिनों पहले से बाजारों में दिखाई देने लगती है। वैसे तो लोग दिवाली के दिन पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन कई जगह त्योहार के पहले ही दिवाली पार्टियों का आयोजन होता है। कई ऑफिसों में भी धूमधाम से दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है।
ऑफिसों की पार्टी में तो बाजार से खाना और नाश्ता आ जाता है, लेकिन दुविधा उन महिलाओं के सामने खड़ी होती है, जिन्होंने घर पर दिवाली पार्टी का प्लान बनाया होता है। महिलाओं को ये समझ नहीं आता है कि वो कौन से ऐसे स्नैक्स घर पर बनाएं, जिन्हें बनाना भी आसान हो और इसे खाकर मेहमान उनकी तारीफ भी करें। अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसे नाश्ते के आइटम बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से बना सकती हैं।