फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर मेहमानों के लिए बनाएं केसरिया पेड़ा, बनाने का तरीका है बेहद आसान

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दिवाली आप अपने मेहमानों के लिए केसरिया पेड़ा बनाकर रख सकते हैं। इसे खाकर लोग आपकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
diwali 2023 - फोटो : istock
Diwali 2023: त्योहारों की शुरुआत होते ही लोग इसमें व्यस्त हो जाते हैं। कई-कई दिनों पहले से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। खासतौर पर अगर बात करें दिवाली की तो दिवाली खुशियों के साथ-साथ मिठाईयों का भी त्योहार है। पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव का महापर्व हर किसी के लिए काफी अहम होता है। इन दिनों में सभी के घरों में मेहमानों का आना-जाना भी होता है।

लोग अपने परिवार वालों के लिए तो कभी कुछ भी बना लेते हैं, लेकिन जब बात आती मेहमानों की तो महिलाओं को ये समझ नहीं आता है कि वो क्या ऐसा बनाएं, जिसे खाकर घर आए मेहमान खुश हो जाएं। वो भी जब मौका दिवाली जैसे त्योहार का हो तब मेहमानों को मीठा खिलाना तो बनता है।

बाजार में मिलने वाली मिठाईयां का स्वाद त्योहारों के समय ज्यादा खास नहीं होता। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही केसरिया पेड़ा बनाना सिखाने जा रहे हैं, जिसे आप त्योहारों की शुरुआत से पहले बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
diwali 2023 - फोटो : istock
केसरिया पेड़ा बनाने का सामान
  • मावा एक किलो
  • दूध 2 कप
  • पिस्ता
  • केसर
  • इलायची पाउडर
  • आधा किलो बूरा
विज्ञापन

3 of 5
diwali 2023
विधि

केसरिया पेड़ा बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में धीमी आंच पर मावा को भूनें। जब मावा सही से भुन जाए तो इसे ठंडा करने के लिए अलग रख लें।

4 of 5
diwali 2023 - फोटो : istock
ध्यान रखें कि मावा को जल्दी ठंडा करने के लिए फ्रिज में ना रखें। इससे ये टाइट हो जाएगा। जब मावा हल्का गर्म ही हो तो इसमें दूध और केसर मिलाएं और फिर से एक बार पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diwali 2023
जब पैन का दूध सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। जब ये गुनगुना ही रहे तभी इसमें बूरा मिलाएं और इसे सही से ठंडा कर लें। इसके बाद इस मिश्रण की मदद से पेड़े तैयार करें। इसे सजाने के लिए आप ऊपर से केसर के धागे डाल सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें