फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Food Recipe: लक्ष्मी-गणेश को भोग लगाने के लिए बनाएं ये दो तरह की मिठाई, सबका मुंह हो जाएगा मीठा

Sat, 08 Oct 2022 05:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
त्योहार कोई भी हो बिना मुंह मीठा किए अधूरा है। त्योहार की खुशी मीठे के साथ ही पूरी होती है। दिवाली पूरे पांच दिनों का त्योहार होता है। ऐसे में हर दिन कुछ ना कुछ खास बनना भी हर घर में तय रहता है। खासतौर पर दिवाली के दिन, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए खासतौर पर लावा और बताशा आता है। लेकिन मिठाई का भी भोग लगाया जाता है। अगर आप भगवान को भोग लगाने के साथ ही घर वालों के लिए भी मिठाई बनाना चाहती हैं। तो ये दो तरह की मिठाई बना सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो दो तरह की मिठाई। 
विज्ञापन

2 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
मां लक्ष्मी को लगाएं नारियल की बर्फी का भोग
मां लक्ष्मी को आप नारियल की बर्फी बनाकर भोग लगा सकती हैं। साथ ही ये घरवालों को भी पसंद आएगी। नारियल की बर्फी बनाने के लिए इन सामान की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
नारियल की बर्फी के लिए सामग्री
ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ, देसी घी, खोवा, चीनी। 

4 of 7
नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपीा - फोटो : Istock
नारियल की बर्फी बनाने की विधि
नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें। फिर किसी पैन में देसी घी डालकर गर्म करें और इसमे खोवा डालें। धीमी आंच पर खोवे को अच्छी तरह से सुनहरा होने तक भून लें। गैस बंद कर खोवे को आंच से नीचे उतार लें और इसमे नारियल मिला दें। अब दूसरे पैन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें। जब पानी में एक उबाल आ जाए तो गैस की आंच को धीमा कर दें। 
विज्ञापन

5 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
एक तार की चाशनी तैयार होते ही इसमे नारियल और खोवे का मिश्रण मिला दें। प्लेट में घी लगाकर पहले से तैयार रखें। फिर इसमे मिश्रण को फैला दें। ठंडा होने के बाद बर्फी के आकार में काट लें। बस तैयार है नारियल की बर्फी।
विज्ञापन

6 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
बेसन की बर्फी
बेसन की बर्फी बनाने कि लिए चाहिए दो कप बेसन, एक कप चीनी, आधा कप पानी, एक कप देसी घी, बादाम सजाने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
diwali mithai recipe - फोटो : istock
बेसन की बर्फी बनाने की विधि
गैस पर मोटे तले की कड़ाही को गर्म करें और इसे घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो बेसन को भून लें। बेसन को बिल्कुल धीमी आंच पर अच्छी तरह से भूनें। एक पैन में चाशनी बनाने के लिए रखें। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। और इसमे बेसन डालकर मिला लें। प्लेट में घी लगाकर उसमे बेसन के मिश्रण को फैलाकर सूखने के लिए रख दें। ऊपर से कटे बादाम डालकर मनचाहे बर्फी के आकार में काट लें। बस तैयार है बेसन की स्वादिष्ट बर्फी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें