फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इस दिवाली बनाएं मूंगफली का हलवा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है जबरदस्त

Thu, 12 Nov 2020 01:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मूंगफली - फोटो : social media
मूंगफली का हलवा नाम सुनकर जरूर कुछ अजीब लग रहा होगा। लेकिन यकीन मानिए इस हलवे को एक बार बनाने के बाद आप बार-बार खाना चाहेंगे। स्वाद और सेहत के मामले में जबरदस्त मूंगफली का हलवा त्योहार के मौसम से सेहत को सही रखेगा। जिस तरह से बादाम का हलवा बनता है उसी तरह से इस हलवे को भी आसानी से बनाया जा सकता है। वैसे भी मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है तो इस दिवाली आप स्वाद और सेहत के लिए एक बार इस हलवे को जरूर ट्राई करें। 




 
विज्ञापन

2 of 5
मूंगफली - फोटो : social media
मूंगफली का हलवा बनाने के लिए सामग्री
  • भुने छिले मूंगफली के दाने - 100 ग्राम(आधा कप)
  • घी- 1/4 कप
  • मावा - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • चीनी - 150 ग्राम ( 3/4 कप )
  • काजू और बादाम - ( 4-4, काट लें)
  • किशमिश - 15-20 (डंठल तोड़ लें)
  • पिस्ते - 7-8 (पतले पतले काट लीजिए)
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लें)
विज्ञापन

3 of 5
halwa - फोटो : social media
विधि
मूंगफली के छिले हुए दाने 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। पानी से दानों को निकालें और बिना पानी डाले या आवश्यकता हो तो 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, हल्का दरदरा पीस लें। कढ़ाई में 2 चम्मच घी डाल कर गरम करें। घी में मूंगफली के दाने का पेस्ट डालकर भूनें। जैसे ही अच्छी महक आने लगे या मूंगफली पेस्ट कढ़ाई से चिपकना बंद कर दे। गैस बंद कर दे

4 of 5
halwa
अब कढ़ाई में खोवा (मावा) डालकर, हल्का ब्राउन होने तक लगातार भूने। हल्का ब्राउन होने पर गैस बंद कर दें। मावे को बाउल में निकाल लीजिये। किसी बर्तन में चीनी को निकालिए, चीनी की मात्रा के बराबर पानी (150 ग्राम चीनी में, 150 ग्राम पानी) लेकर चीनी में मिलाइए। चीनी घुलने तक इस मिश्रण को पकाएं। बचे हुये सारे मेवे और इलाइची चाशनी में मिला दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
halwa - फोटो : instagram
अब भुने हुए पेस्ट में चाशनी मिलाए और 4-5 मिनट तक पकाएं। मूंगफली के दाने का हलवा तैयार है। अब हलवे को प्लेट में निकालिए और कटे हुए मेवे डालकर सजाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें