वेजिटेरियन लोगों को अक्सर पनीर का स्वाद पसंद आता है। किसी भी खास मौके पर वो पनीर की डिश बनाना पसंद करते हैं। इस दिवाली के त्योहार पर अगर आप पनीर की सब्जी बनाने की सोच रही हैं। तो इस बार ट्राई करें पनीर मसाला की ये स्पेशल रेसिपी। फटाफट और बिना ज्यादा तैयारी के आप इसे बड़े ही आसानी से बना सकती हैं। वहीं इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर कोई तारीफ करने के साथ रेसिपी पूछेगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगी पनीर मसाला की ये स्पेशल सब्जी।