फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: इस दिवाली घर पर बनाएं सोहन हलवा, खाते ही आएगा मजा

Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है, तैयारीयां भी उतनी ही जोरो-शोरो से चल रही है। इसके लिए लोग नए कपड़े खरीदने, तैयार होने, घर को सजाने और शानदार खाना बनाने की प्लानिंग करते हैं।  इस दिन मेहमानों का आना भी लगा रहता है जिनके खाने-पीने के लिए कई तरह के मीठे और नमकीन पकवान बनाए जाते हैं। इस बार दिवाली पर आप मेहमानों और घर के लोगं के लिए सोहन हलवा बना सकते हैं। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनती है यह मिठाई...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोहन हलवा के लिए सामाग्री

चीनी- आधा किलो
मैदा- आधा किलो
घी- आधा किलो
बादाम- 250 ग्राम
पिस्ते- 100 ग्राम
हरी इलाइची- 50 ग्राम
दूध- 1 कप
पानी- 2 लीटर
केसर- 1 बड़ा चम्मच
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सोहन हलवा बनाने की विधि

किसी बर्तन में एक लीटर पानी को गर्म करें और इसमें चीनी डालकर पांच मिनट तक उबलने दें। अब इसमें एक कप दूध डालें और फिर से 5 मिनट तक उबलने दें। पांच मिनट के बाद इस मिश्रण को मलमल के कपड़ो में डालकर छान लें। इस मिश्रण को एक कड़ाही में डालकर फिर से आंच पर रखें। अब 1 चम्मच केसर को घोल लें और इस मिश्रण में मिला दें।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इस मिश्रण में अब मैदा डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब मैदा गाढ़ा होने लगे तो इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें। ध्यान रखें यह मिश्रण अब तले में चिपकेगा इससे बचने के लिए धीरे-धीरे लगातार घी डालते रहें। जब मिश्रण तैयार हो जाएगा तो घी अलग हो जाएगा। अब इसमें बादाम, पिस्ते और हरी इलाइची डालें। किसी ट्रे या प्लेट में घी लगाकर इस हलवे को फैला लें। जैसे ही यह ठंडा हो जाएं तो इसके पीस निकालकर इसे सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें