फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types Of Paratha: हर रोज रसोई में तैयार करें अलग प्रकार के पराठे, बच्चों से लेकर बड़े तक खाकर होंगे खुश

Wed, 12 Feb 2025 09:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रसोई में हर रोज नए और स्वादिष्ट पराठे तैयार करके आप अपने घर वालों का दिल जीत सकते हैं। यहां हम आपको सर्दियों के हिसाब से विभिन्न प्रकार के पराठे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
हर रोज रसोई में तैयार करें अलग प्रकार के पराठे - फोटो : Adobe stock
Types Of Paratha: भारत के ज्यादातर राज्यों में नाश्ते में पराठे का सेवन किया जाता है। खासतौर पर बात की जाए पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार की तो इन राज्यों में तो सुबह-सवेरे उठकर बच्चे से लेकर बड़े तक पराठे खाना पसंद करते हैं।

अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, तब तो हर कोई चाय के साथ पराठे का सेवन करना पसंद करता है। इस मौसम में कई अन्य सब्जियां भी आने लगती हैं, जिनको पराठे में भरकर इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्दी में यदि गरमागरम पराठे मिल जाएं तो इस मौसम का मजा भी दोगुना हो जाता है।

बहुत सी महिलाओं को ये समझ ही नहीं आता कि वो कौन से पराठे इस मौसम में बना सकती हैं। इसलिए हम आपको सात प्रकार के पराठों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप हर दिन अलग तरह का पराठा बनाकर परिवारवालों को खिलाएं। 
विज्ञापन

2 of 8
आलू पराठा - फोटो : instagram
आलू पराठा
 
आलू का पराठा सर्दी के मजे को दोगुना करने का काम करता है। इसे तैयार करने के लिए आपको सिर्फ उबले हुए आलू को मसाले के साथ मिलाकर गूंथे हुए आटे में भरकर तवे पर सेंकना है। चटनी, दही और अचार के साथ आलू का पराठा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। 
विज्ञापन

3 of 8
गाजर पराठा - फोटो : instagram
गाजर पराठा

सर्दी के मौसम में गाजर मिलने लगती है। ऐसे में आप कद्दूकस की हुई गाजर को आटे में मिलाकर, थोड़ा अजवाइन, जीरा और नमक डालकर पराठा तैयार करें। गाजर का पराठा बच्चों को काफी पसंद आता है, क्योंकि ये खाने में तीखे नहीं होते। 

4 of 8
मूली का पराठा - फोटो : instagram
मूली का पराठा

सर्दियों के मौसम में मूली काफी मीठी-मीठी आती है, जिस वजह से इसका स्वाद खाने में काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आप इस मौसम में कद्दूकस की मूली, हरी मिर्च, अदरक, और नमक के साथ आटे में भरकर पराठा तैयार करें। मूली का पराठा बनाते वक्त इसका पानी सुखाना गलती से भी न भूलें। 
विज्ञापन

5 of 8
पनीर पराठा - फोटो : instagram
पनीर पराठा

यदि आपके पास पनीर रखा है तो उसका पराठा तैयार करें। इसके लिए पनीर को कद्दूकस करके उसमें हरी मिर्च, धनिया पत्तियां, और नमक मिलाकर आटे में भरकर पराठा बनाएं। इसे रायते के साथ परोसें। रायते की वजह से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 8
पालक पराठा - फोटो : instagram
पालक पराठा

यदि आप अपने घर के लोगों को कुछ हेल्दी खिलाना चाहती हैं तो पालक का पराठा बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए पालक को उबालकर उसकी पत्तियों को बारीक काटें और आटे में मिलाकर पराठा तैयार करें। यह विटामिन से भरपूर होता है।
विज्ञापन

7 of 8
मिक्स वेज पराठा - फोटो : instagram
मिक्स वेज पराठा

सर्दियों में बाजारों में तमाम तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। ऐसे में आप प्याज, मटर, गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च का मिश्रण बनाकर आटे में मिलाकर पराठा बनाएं। मिक्स वेज पराठे को हमेशा कुरकुरा ही सेकें। ये खाने में मजेदार लगता है। 
विज्ञापन

8 of 8
मेथी पराठा - फोटो : instagram
मेथी पराठा

इस मौसम में बाजार में हरी मेथी मिलने लगती है। इस मेथी से सब्जी के अलावा पराठा भी तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस मेथी के ताजे पत्तों को निकालकर उसे आटे में मिक्स करना है। मेथी का पराठा आलू-टमाटर की सब्जी के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें