फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में ब्रेड की होती हैं इतनी किस्म, इनमें से आपने कौन सी खाई है?

Thu, 28 Nov 2019 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लगभग हर घर में ब्रेड किसी न किसी रूप में जरूर खाई जाती है। फटाफट और जल्दी नाश्ते के लिए इससे बढ़िया विकल्प दूसरा नहीं होता है। वैसे तो हमारे यहां साधारण रूप से ब्राउन और व्हाइट ब्रेड खाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में बहुत तरह की ब्रेड होती है। तो चलिए जानें कि कौन-कौन सी ब्रेड दुनिया में खाई जाती है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
अरेपा
गोल, चपटी मक्के के आटे से बनी इस ब्रेड को वेनेजुएला और कोलंबिया में खाया जाता है। ज्यादातर इस ब्रेड को तंदूर में पकाया जाता है। इस ब्रेड के अंदर बहुत सारी सब्जियों और चीज को भरा जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
बेगल
गेंहू के आटे की बनी ये ब्रेड ज्यादातर पोलैंड में खाई जाती है। लगभग हाथ के आकार की बनी ये ब्रेड को पहले उबाला जाता है और फिर से बेक किया जाता है। अब ये स्वादिष्ट ब्रेड दुनिया के कई सारे देशों में खाई और पसंद की जाती है।

 

4 of 7
- फोटो : social media
डैंपर
ये ब्रेड मूल रूप से आस्ट्रेलिया के लोग खाते हैं। इस पारंपरिक ब्रेड को कैंपफायर के सुलगते कोयले में पकाया जाता है। इसे बनाने के लिए गेहूं का आटा, नमक और साथ में दूध मिलाया जाता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
फोकाशिया ब्रेड
फोकाशिया ब्रेड मुख्य रूप से इटली की डिश है जो कुछ-कुछ पिज्जा के आकार की होती है। इसे सैंडविच के तौर पर भी खाया जाता है। इटली में इस ब्रेड का इस्तेमाल साइड मील के रूप में किया जाता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : social media
ग्रिसिनी
इटली में ही ग्रिसिनी नाम की ब्रेड भी खाई जाती है। जिसे ब्रेडस्टिक भी कह सकते हैं। कुरकुरी, सूखी और पेंसिल साइज की ये ब्रेड होती है। इसमें स्वाद के अनुसार मसाले और बहुत से हर्ब्स भी डाले जाते हैं। इसे ज्यादातर सूप के साथ सर्व किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
इंजेरा
खमीर से बनी चपटी ब्रेड है जिसे इंजेरा कहा जाता है। ये इथोपिया, इरित्रिया और सोमालिया में खाई जाती है। इस ब्रेड को बनाने के लिए टेफ नाम के अनाज का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें