फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बनाएं बाजरा और पालक की रोटी, डायबिटीज के मरीज भी ले सकेंगे स्वाद

Fri, 11 Dec 2020 11:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाजरा और पालक की रोटी - फोटो : pixabay
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही खान-पान में बदलाव होने लगते हैं। बाजार में रंग-बिरंगी सब्जियों से लेकर हरे साग की ढेर सारी वैराइटी मिलती है। जिसे खाने का दिल करता है। वहीं पाचन क्रिया भी सर्दियों के मौसम में दुरुस्त रहती है। लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको वहीं चुन-चुन कर खाना होगा। पर आज हम लेकर आएं हैं सेहद और स्वाद से भरपूर ऐसी डिश जो हर कोई आसानी से खा सकता है। क्योंकि ये स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा है। 
विज्ञापन

2 of 5
आटा
बाजरे और पालक को मिलाकर टेस्टी रोटी बनाई जा सकती है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। बाजरे में कार्बोहाइड्रेट अच्छी क्वालिटी का होता है। जो रक्त कोशिकाओं में ग्लूकोज की मात्रा को कम रिलीज करने में मदद करता है। साथ ही बाजरा धीरे-धीरे पचता है। सर्दियो में आप बाजरे और पालक को मिलाक रोटी या परांठा बना सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए बनाने की विधि।
विज्ञापन

3 of 5
बाजरा
बाजरा और पालक की रोटी बनाने की सामग्री
आधा कप बाजरे का आटा, आधा कप पालक के पत्ते, दो चम्मच गेंहू का आटा, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अदरक, लहसुन बारीक कटा हुआ, एक चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च स्वादानुसार, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चम्मच तेल गूंथने के लिए।

4 of 5
पालक - फोटो : Pixabay
रोटी बनाने की विधि
एक पैन में तेल गर्म कर उसमे जीरा डालकर चटका लें। फिर इसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें। फिर पालक के पत्ते और नमक डालकर पकाएं। दो से तीन मिनट में जब पालक गल जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
roti
अब बाजरे और गेंहू के आटे के साथ पालक के पत्ते डालकर आटा गूंथ लें। एक चम्मच तेल हाथों में लेकर आटे में बाकी सारे गरम मसाले, हरी मिर्ची, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से गूंथ लें। इस आटे को किसी कपड़े से ढंककर डेढ घंटे के लिए छोड़ दें। फिर सामान्य तरीके से गोल रोटी बेल लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें