फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस की शाम परिवार के लिए तैयार करें स्वादिष्ट कड़ाई पनीर, नान और पुलाव

Fri, 10 Nov 2023 12:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज धनतेरस के दिन अगर आप अपने परिवार के लिए खास डिनर तैयार करने का सोच रही हैं, तो कड़ाई पनीर और पुलाव एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 9
Dhanteras 2023
Dhanteras 2023: इस साल 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। पांच दिन चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसकी धूम बाजारों में दिखाई दे रही है। जिस तरह के दिवाली पर लोग तरह-तरह के पकवान बनते हैं, ठीक उसी तरह से धनतेरस के दिन भी पकवान बनाने की परंपरा है।

इस दिन बहुत से लोगों का अवकाश नहीं होता, ऐसे में दिन में तो ज्यादा कुछ बनाने का समय नहीं होता। इसलिए आप चाहें तो शाम को अपने परिवार के लिए डिनर में खास पकवान बना सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आज रात के खाने में क्या बनाएं तो कड़ाई पनीर, नान और पुलाव एक बेहतर विकल्प है। आइए इनको बनाने की आसान विधि हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : Istock
कड़ाही पनीर बनाने का सामान
  • ढाई सौ ग्राम पनीर
  • 2 चम्मच खड़ा धनिया
  • 10 सूखी लाल मिर्च
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ लहुसन
  • एक टेबल स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  •  एक कप टमाटर प्यूरी
विज्ञापन

3 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : iStock
इन मसालों की पड़ेगी जरूरत 
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला
  • चुटकी भर चीनी
  • फ्रेश क्रीम आधा का कप
  • तेल 2 चम्मच
  • बारीक कटे हुए प्याज
  • धनिया जीरा पाउडर

4 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : istock
विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें पनीर के टुकड़ों को काट कर हल्का सा भून लें। जब ये भुन जाए तो इसे एक टिशु पेपर में निकाल के अतिरिक्त तेल को निकालें और फिर इसे गुनगुने पानी में डाल दें। इसके बाद फिर से एक कड़ाही में तल गर्म करे और उसमें प्याज डाल कर भूनें।
विज्ञापन

5 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : Istock
प्याज के पक जाने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और उसक साथ ही धनिया जीरा पाउडर मिर्च पाउडर ,हल्दी, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक और भून लें। ये पक जाने के बाद इसमें शिमला मिर्च डालें। अब इसे कुछ देर सही से पकाएं। कुछ समय के बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें और लगातार चलाते रहें। सबसे अंत में पनीर सब्जी में डालें और इसे दो मिनट तक पकाएं। फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और धनिया ऊपर से डालकर गर्मागर्म परोसें। 
विज्ञापन

6 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes
मटर पुलाव बनाने का तरीका 

इसे बनाना बेहद आसान है। कड़ाही पनीर के साथ ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। मटर पुलाव बनाने के लिए मटर को पहले से ही पानी में पकाकर रख लें। इसके साथ ही अलग चावल को भी प्रेशर कुकर में पका लें।

जब चावल पक जाए तो एक किसी कड़ाही में देसी घी गर्म कर उसमे जीरा भूनें, फिर इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर भून लें। साथ में हरी मिर्ची और हरी धनिया भी डाल दें। फिर हरी मटर डालकर तेल में भून लें। इसके बाद नमक और पके हुए चावल डाल दें। सभी को अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो इसमे काजू को भी फ्राई करके डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : istock
नान बनाने के लिए सामान

मैदा, बेकिंग सोडा, नमक, पिसी चीनी, फेंटा हुआ दही, तेल, गर्म पानी, बारीक कटा लहसुन, बारीक कटा हरा धनिया, मक्खन

8 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
विधि

कड़ाही पनीर के साथ ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। घर पर नान रोटी बनाने के लिए एक कटोरे में मैदे, चुटकी भर नमक और पीसी चीनी मिला लें। अब इसमें दही और बेकिंग सोडा मिलाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में मैदा में तेल और हल्का गर्म पानी मिलाकर आटे को नरम गूंथ लें। कटोरे में हल्का तेल डालकर आटे को फिर से गूंथ लें। मैदा तैयार करने के बाद कुछ देर इसे ऐसे ही रख दें। 
विज्ञापन

9 of 9
Dhanteras 2023 - फोटो : instagram
अब आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लें, फिर लंबा लंबा बेलकर इस पर बारीक कटा लहसुन और हरा धनिया छिड़ककर फैला लें। चाहें तो लहसुन ना डालें, ये आपके स्वाद के अनुसार ही है। अब नान को पलटकर दूसरी तरफ हल्का पानी लगाकर उंगलियों से थपथपाएं। गैस पर कढ़ाई को उल्टा करके गर्म करें और उसमें नान को ऐसे लगाएं कि वह चिपक जाए। नान को ढककर पकाएं, जब ये पकने लगे तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेक लें। बस अब इसे गर्मागर्म परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें