kalakand
- फोटो : istock
ध्यान रहे कि गैस की आंच बिल्कुल कम हो नहीं तो खोवा जल जाएगा। सारी चीजों को अच्छी तरह से चलाएं और पकाएं। जब कंडेस्ड मिल्क सूखने लगे तो चीनी मिला दें। अच्छे से चलाते हुए इसे पकाएं। जब पूरा मिश्रण सूख जाए तो इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। अब किसी बड़ी थाली या फिर ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस थाली या ट्रे में कलाकंद के मिश्रण को पलटकर करछूल की मदद से चिकना कर दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को फैला दें। एक बार फिर करछूल से इसे दवाएं। जिससे कि सारे ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह से चिपक जाएं। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है कलाकंद की मिठाई, इसे आप घरवालों को जब चाहे खिला सकती हैं।