फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2022: बाजार जैसा कलाकंद घर में ही बनाएं और त्योहार पर करें मुंह मीठा

Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kalakand - फोटो : istock
धनतेरस का त्योहार इस बार 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की मान्यता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के साथ ही लोग घऱों में धन के देवता कुबेर की पूजा की भी करते हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। किसी भी त्योहार की खुशी मीठे के बिना अधूरी ही रह जाती है। अगर आप केवल बाजार की ही मिठाई खाते हैं। तो इस बार घर में बनाकर देखें कलाकंद। जिसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा। तो चलिए जानें किस रेसिपी की मदद से बाजार जैसा कलाकंद घर में तैयार किया जा सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
kalakand - फोटो : istock
बाजार जैसा कलाकंद बनाने की सामग्री
250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ), 200 ग्राम खोवा, एक कप चीनी, आधा कप दूध, कंडेस्ड मिल्क आधा कप, इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, देसी घी एक चम्मच।
विज्ञापन

3 of 4
kalakand - फोटो : istock
कलाकंद बनाने की विधि
सबसे पहले गैस पर कड़ाही को गर्म करें और थोडा सा देसी घी डालें। अब इस कड़ाही में खोवे को अच्छी तरह से भून लें। खोवे के भूनकर गैस बंद कर दें। अब इस भुने खोवे में कद्दूकस किया हुआ या फिर अच्छी तरह से मैश किया हुआ पनीर मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर एकसार कर लें। एक बार फिर से गैस को जलाएं और पनीर और खोवे के मिश्रण को अच्छी तरह से भूनें। जब ये दोनों चीजें बिल्कुल नर्म हो जाएं तो इसमे कंडेस्ड मिल्क और दूध डाल दें।
विज्ञापन

4 of 4
kalakand - फोटो : istock
ध्यान रहे कि गैस की आंच बिल्कुल कम हो नहीं तो खोवा जल जाएगा। सारी चीजों को अच्छी तरह से चलाएं और पकाएं। जब कंडेस्ड मिल्क सूखने लगे तो चीनी मिला दें। अच्छे से चलाते हुए इसे पकाएं। जब पूरा मिश्रण सूख जाए तो इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। अब किसी बड़ी थाली या फिर ट्रे में घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस थाली या ट्रे में कलाकंद के मिश्रण को पलटकर करछूल की मदद से चिकना कर दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को फैला दें। एक बार फिर करछूल से इसे दवाएं। जिससे कि सारे ड्राई फ्रूट्स अच्छी तरह से चिपक जाएं। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इन्हें मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है कलाकंद की मिठाई, इसे आप घरवालों को जब चाहे खिला सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें