Dev Deepawali 2025 Special Traditional Satvik Thali: देव दीपावली के मौके पर अगर आप सात्विक थाली तैयार करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
देव दीपावली के मौके पर तैयार करें ये खास सात्विक थाली
- फोटो : Adobe stock
Dev Deepawali 2025 Special Traditional Satvik Thali: देव दीपावली का पावन पर्व भक्ति, रोशनी और स्वाद का अद्भुत संगम होता है। इस खास अवसर पर जब पूरा काशी दीपों से जगमगाता है, तब घरों में सात्विक भोजन की सुगंध भी वातावरण को पवित्र बना देती है। सात्विक थाली सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव मानी जाती है जिसमें शरीर और मन दोनों को शुद्ध करने वाले व्यंजन शामिल होते हैं।
इस थाली में प्याज-लहसुन रहित, हल्के मसालों से बने व्यंजन परोसे जाते हैं जो पाचन के लिए लाभकारी और स्वाद में लाजवाब होते हैं। अगर आप इस देव दीपावली पर सात्विक थाली तैयार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ पारंपरिक और पौष्टिक विकल्प लेकर आए हैं जो आपके घर के पर्व को और भी खास बना देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पूड़ी रेसिपी
- फोटो : Instagram
पूड़ी रेसिपी
इस थाली के लिए आपको पूड़ी तैयार करनी है। पूड़ी बनाने के लिए आटे में नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें। गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तलें।
विज्ञापन
3 of 6
आलू-टमाटर की सब्जी
- फोटो : instagram
आलू-टमाटर की सब्जी
ध्यान रखें कि ये सब्जी बिना प्याज लहसुन के बनेगी। ऐसे में इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो तेल गरम करें, उसमें जीरा तड़काएं। इसके बाद इसमें टमाटर और मिर्च डालकर पकाएं जब तक मसाला छूटने लगे। आलू मैश कर डालें और नमक, गरम मसाला, हल्का सा चाट मसाला डालकर एक साथ मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में इसमें ऊपर हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
4 of 6
कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी
अपनी वेज थाली के लिए खट्टा-मीठा कद्दू तैयार करें। उसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर जीरा तड़काएं। इसके बाद इसमें कद्दू और हल्दी, धनिया पाउडर, नमक डालें, थोड़ा पानी डालकर ढक दें। जब कद्दू नरम हो जाए, तब गुड़ और अमचूर डालकर 2 मिनट पकाएं। बस कद्दू तैयार है।
विज्ञापन
5 of 6
रायता
- फोटो : freepik.com
रायता
वेज थाली में रायता अवश्य बनाएं। इसके लिए सबसे पहले तो दही फेंटें और उसमें नमक व जीरा पाउडर मिलाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर मिक्स करें। चाहें तो ऊपर से इसमें हल्का हरा धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें। रायते के साथ-साथ अपनी थाली में पापड़ और सलाद भी अवश्य रखें। बस इस थाली में आपको प्याज नहीं रखना है।
मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले तो घी में मखाना हल्का भून लें और ठंडा होने पर हल्का क्रश कर लें। अब एक भारी पतीले में दूध उबालें और उसमें मखाना डालें। इसे अब धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। चीनी और इलायची डालें। बस खीर तैयार है।