Loo Se Bachne Ke Desi Nuskhe: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और लू लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगती है। खासकर मई-जून की चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे समय में दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खे आज भी सबसे असरदार माने जाते हैं।
पहले के समय में लोग बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स की जगह घर में बने प्राकृतिक शरबत पीकर खुद को ठंडा रखते थे। बेल का शरबत, आम पना, सौंफ का शरबत और गुलाब का ठंडा पेय शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी भी बनाए रखते हैं।
इन देसी शरबतों की सबसे खास बात यह है कि इनमें किसी तरह के केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होते। ये शरीर का तापमान कंट्रोल करने, पाचन सुधारने और लू से बचाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी कई पारंपरिक पेय पदार्थों को गर्मी में बेहद फायदेमंद माना गया है। अगर आप भी इस भीषण गर्मी में खुद को और अपने परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो दादी-नानी के बताए ये पुराने देसी शरबत आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं।