फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तला-भुना खाने के हैं शौकीन तो पढ़ लें ये खबर, इस तरह खाएंगे तो सेहत को नहीं होगा नुकसान

Mon, 25 Nov 2019 11:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : Pixabay
खाने का शौकीन तो हर कोई होता है। किसी को चाइनीज पसंद है तो किसी को इटैलियन। लेकिन अगर आप दिल से शुद्ध भारतीय हैं तो फिर बिना तला-भुना खाए आपका मन ही नहीं भरेगा। समोसे, कचौड़ी,परांठे, पूड़ी, पापड़, पकौड़े न जाने कितनी ऐसी डिश है जो तेल में तल कर बनाई जाती है। इन तली हुई चीजों का सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। लेकिन अगर आप तला हुआ खाने के शौकीन है लेकिन सेहत खराब होने के डर से नहीं खाते हैं तो कुछ इन उपायों को अपनाकर अपनी पसंदीदा डिश खा सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें क्या है वो ट्रिक.....

 
विज्ञापन

2 of 4
पेपर नैपकिन का इस्तेमाल जरूर करें
अगर आप घर पर पकौड़े या पूड़ी बना रहें हैं तो पेपर नैपकिन का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि ऐसा करने से स्नैक्स पर लगा एक्स्ट्रा पेपर सोख वो सोख लेगा। आपने कभी ध्यान दिया है कि हलवाई की दुकान पर समोसे या कचौड़ी को तेल से निकालने के बाद कलछी के साथ ही कड़ाही के ऊपर ही रख देते हैं। ऐसा करने से बहुत सा तेल समोसे से छन जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
सही कुकिंग ऑयल
तलने के लिए ऐसा तेल चुनें जिसका गर्म करने का तापमान ज्यादा हो। यानी जो तापमान बढ़ने पर ही जलता हो। ऐसे तेल हैं सनफ्लॉलवर ऑयल, राइस ब्रेन ऑयल।


 
विज्ञापन

4 of 4
भारी बर्तनों में पकाएं
तलने के लिए हमेशा ऐसे बर्तन का इस्तेमाल करें जिसकी तली थोड़ी भारी हो। मोटे बर्तनों की खासियत होती है कि इनमें तेल के गर्म होने में समय लगता है। और तेल के कैंसर जैसे भयंकर बीमारी के कारक बनने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें