ठंड के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बदलते मौसम में लोग अक्सर सर्दी-जुकाम या फिर जोड़ों के दर्द की शिकायत करने लगते हैं। ऐसे में अगर हम अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर लें तो इन सब समस्याओं से बच सकते हैं।
मेडिकल साइंस से लेकर आयुर्वेद में भी खजूर को हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा बताया है। खजूर तीन तरह के होते हैं, जिसमें सॉफ्ट, सेमी ड्राई और ड्राई आते हैं। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। आइए जानते हैं खजूर के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Cough And Cold
खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। इसलिए ठंड के मौसम में अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमिनो एसिड, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से आपका शरीर गर्म रहता है। इसके अलावा यह आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में कारगर है। आप चाहें तो हर सुबह दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
asthma
अस्थमा में कारगर
सर्दियों के दिनों में मौसम में हुए बदलावों के चलते बहुत सारे लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद के मुताबिक, अस्थमा के मरीजों के लिए खजूर रामबाण इलाज है। ऐसे लोग रोजाना सुबह 1-2 खजूर जरूर खाएं। यह शरीर को गर्म रखता है और इसके साथ ही अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
4 of 9
stomach ache
कब्ज से राहत
खजूर में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करता है। जब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम करता है तो आपको कब्ज से राहत मिलती है।
विज्ञापन
5 of 9
knee injury
मजबूत हड्डियां
खजूर में मौजूद साल्ट हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और कॉपर हडिडयों को फौलाद जैसा मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
immunity strong
इम्यूनिटी
रोजाना खजूर का इस्तेमाल करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ जाती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Cough And Cold
शरीर में ऊर्जा बनाएं रखता है
खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं, थोड़ा काम करते ही थक जाते हैं, उन्हें रोजाना 3 खजूर खाने चाहिए।
8 of 9
Cough And Cold
संक्रमण से बचाव
रोजाना खजूर खाने वाले लोग आसानी से कभी किसी संक्रमण का शिकार नहीं बनते। बढ़ते प्रदूषण की वजह से होने वाली बीमारियां इसका सेवन करने से कोसों दूर रहती हैं।
स्वस्थ रहने के लिए इस तरह करें खजूर का सेवन
सर्दी के मौसम में आप खजूर खाकर स्वस्थ रह सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 खजूर को एक चुटकी काली मिर्च और इलायची पाउडर के साथ पानी में उबालना होगा। रात को सोने से पहले तैयार हुए मिश्रण को जरूर पीएं। अगली सुबह आप एक्टिव और अच्छा फील करेंगे।