फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

Fri, 17 Mar 2017 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नमक भले ही स्वाद और जायके के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, लेकिन इसका अधिक उपयोग आपके लिए जानलेवा हो सकता है। नमक को जरूरत के ज्यादा उपयोग में लाने से हो सकती है हार्ट अटैक, स्ट्रोक, पागलपन जैसी बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

2 of 8
वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) के अनुसार, प्रतिदिन दुनियाभर में जरूरत से कही ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए, नही तो भविष्य में गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

आगे की स्लाइड में जानें हम नमक क्यों खाते है?
 
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

3 of 8
नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जिसे सिर्फ खाने के साथ ही शरीर के अंदर पहुंचाया जा सकता है। बता दें सोडियम शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है, और साथ ही दिमाग को ऐक्टिव रखने के लिए सोडियम जरुरी होता है।
 

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

4 of 8
शरीर और दिमाग के लिए इतना महत्व रखने के बावजूद भी अत्याधिक नमक का सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। अक्सर लोगों को नमक का स्वाद पसंद आने के कारण वे इसे ज्यादा मात्रा में खाने लगते है, जिससे उनके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

आगे पढ़े ऐसे नकारात्मक प्रभावों के बारे में।
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

5 of 8
ुि - फोटो : getty images
ज्यादा नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो जाती है जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यूएस के टुफ्ट्स विश्वविद्धालय में हुए एक अनुसंधान के अनुसार प्रति वर्ष 1.65 मिलियन मौतें दिल की बीमारी के कारण होती है। वहीं डब्लूएचओ ने बताया है कि इसका एक बड़ा कारण नमक का अधिक सेवन करना है।
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

6 of 8
नमक का अधिक सेवन हड्डियों को कमजोर बनाता है। ये यूरीन में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देता है, और हड्डियों से कैल्शियम को कम कर देता है, जिसका सीधा असर हड्डियों पर पड़ता है। बता दें 99 प्रतिशत कैल्शियम हमारी हड्डियों में मौजूद होता, इसकी कमी के कारण हड्डिया कमजोर हो जाती है।  
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

7 of 8
हालांकि नमक पेट में ऐसिड के बनने के लिए जरूरी होता, जो खाना पचाने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा नमक सेवन करना से आपके पेट को खतरा है। एक शोध की रिपोर्ट के मुताबिक अधिक नमक के सेवन से पेट में कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आगे जानें कितनी मात्रा में नमक का सेवन स्वास्थ के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन पागल ना कर दे आपको, जरूर पढ़ें

8 of 8
डब्लूएचओ के अनुसार युवाओं को एक दिन में 6 ग्राम से ज्यादा मात्रा में नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं एक साल तक की उम्र के बच्चों को नमक एक दिन 1 ग्राम से कम मात्रा में दिया जाना चाहिए, क्योकिं इससे ज्यादा नमक उनकी किडनी को खतरे में डाल सकता है। दस साल तक की उम्र के बच्चों को एक दिन में 4 ग्राम नमक दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें