फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daliya Khichdi Recipe: पार्टी में जमकर खाया है हैवी खाना तो ऐसे पकाएं दलिया की खिचड़ी, खाकर पेट को मिलेगा आराम

Thu, 02 Jan 2025 01:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दलिया की खिचड़ी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह हेल्दी होने के साथ-साथ पचने में भी हल्की होती है, इसलिए बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट है। 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टी में जमकर खाया है हैवी खाना तो ऐसे पकाएं दलिया की खिचड़ी - फोटो : instagram
Daliya Khichdi Recipe: नया साल ढेरों उम्मीदों, खुशियों और नए संकल्पों के साथ आता है। यह समय पुरानी परेशानियों को पीछे छोड़कर नई उम्मीदों और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का होता है। ऐसे में हर कोई साल के पहले दिन अपनों के साथ समय व्यतीत करता है और खूब सारी पार्टी करता है।

पार्टी के दौरान खूब खाना-पीना भी होता है, जिसकी वजह से अगले दिन काफी परेशानी होती है। बहुत से लोगों का तो पेट तक खराब हो जाता है। ऐसे ही लोगों के लिए हम आपको दलिया की खिचड़ी बनाना सिखाने जा रहे हैं।

दलिया की खिचड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में हम आपको आसान विधि से दलिया की खिचड़ी बनाना बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसके सेवन से अपने पेट की समस्या को खत्म कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
दलिया की खिचड़ी बनाने का सामान - फोटो : iStock
दलिया की खिचड़ी बनाने का सामान
  • दलिया: 1 कप  
  • मूंग दाल (धुली हुई): 1/4 कप  
  • सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स, आलू): 1 कप (बारीक कटी हुई)  
  • घी/तेल: 1 बड़ा चम्मच  
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच  
  • हींग: 1 चुटकी  
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ): 1/2 छोटा चम्मच  
  • हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच  
  • नमक: स्वादानुसार  
  • हरा धनिया: सजाने के लिए  
 
विज्ञापन

3 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
बनाने की विधि

दलिया की खिचड़ी बनाने के लिए एक कड़ाही में 1/2 छोटा चम्मच घी डालकर दलिया को हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। दूसरी ओर मूंग दाल को धोकर 5 मिनट तक पानी में भिगो दें।

4 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद कुकर में घी गर्म करें, उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो अदरक और हल्दी डालकर भूनें। बारीक कटी हुई सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
बनाने की विधि - फोटो : iStock
अब भुना हुआ दलिया और मूंग दाल डालें और अच्छे से मिला लें। इसमें 3-4 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं। कुकर का प्रेशर निकलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनाने की विधि - फोटो : instagram
खिचड़ी को अच्छे से मिलाएं। यदि यह ज्यादा गाढ़ी हो, तो थोड़ा पानी डालकर हल्का गर्म कर लें। आखिर में इसक ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।  इसे दही, अचार, या पापड़ के साथ परोसें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें