फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curd Snacks Recipes: दही से बनाएं ये दो स्नैक्स, हर कोई खाएगा बड़े चाव से

Mon, 01 Sep 2025 10:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Curd Snacks Recipes: यदि आपके पास ही ताजा दही रखा है तो उसकी मदद से स्वादिष्ट स्नैक्स आप तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको दो ऐसे ही स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, हर किसी को पसंद आएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
दही से बनाएं ये स्नैक्स, हर कोई खाएगा बड़े चाव से - फोटो : Adobe stock
How to Make Dahi ke Sholay and Dahi ke Kebab: दही का स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही खाने में खास होती है। अगर आप कुछ नया और टेस्टी स्नैक्स बनाना चाहते हैं, तो दही के शोले और दही के कबाब आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। दही के शोले में दही और मसालों का कमाल देखने को मिलता है, जो बनाते हैं इसे बेहद स्वादिष्ट। वहीं दही के कबाब नरम, मसालेदार और हल्के तले हुए होते हैं, जिन्हें आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

ये दोनों स्नैक्स बनाने में आसान हैं और पार्टी या शाम की चाय के साथ परोसे जा सकते हैं। इसके अलावा दही से बनने वाले ये व्यंजन हेल्दी भी होते हैं क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। तो अगली बार जब आप कुछ स्पेशल स्नैक्स बनाना चाहें, तो दही के शोले और दही के कबाब जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 7
दही के शोले बनाने का सामान - फोटो : instagram
दही के शोले बनाने का सामान
  •  1 कप हंग कर्ड
  • ब्रेड स्लाइस
  •  1 छोटी प्याज (बारीक कटी हुई)
  •  2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च
  •  1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  •  नमक स्वादानुसार
  • ताजा धनिया 
  •  तेल (तलने के लिए)

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

दही स शोले बनाने के लिए आपको सबसे पहले हंग कर्ड तैयार करना है। उसके लिए दही को एक सूती कपड़े में बांधकर कुुछ देर के लिए रख दें, ताकि इसका पूरा पानी निकल जाए। अब इसे एक बाउल में निकालकर रख लें। इसके बाद दही फेंट लें और फिर इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च प्याज, हरी मिर्च, सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ये सही से सेट हो जाए।

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
अब एक साइड में तेल कढ़ाई में डालकर गरम करें। जब तक ये गरम हो रहा है, तब तक ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर उसे हल्का बेल लें। इसके बीचों-बीच दही के मिश्रण को रखें और फिर इसे रोल करके फोल्ड कर लें। इसे फोल्ड करने के लिए आप किसी पॉलिथीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे फोल्ड करें और फिर गरम तेल  में डालकर सुनहरा होने तक तलें।  

 
विज्ञापन

5 of 7
दही के कबाब बनाने का सामान - फोटो : instagram
दही के कबाब बनाने का सामान
  • 1 कप हंग कर्ड
  •  1/2 कप बेसन
  •  1 छोटी प्याज
  •  2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  •  1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  •  1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  •  1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  •  नमक स्वादानुसार
  •  हरा धनिया (कटा हुआ)
  •  तेल 
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : instagram

विधि

दही के कबाब बनाना काफी आसान है, लेकिन इसके लिए भी आपको हंग कर्ड की जरूरत ही पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड लें और फिर उसमें बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रखे रहने दें, ताकि सभी चीजें आपस में मिक्स हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
इसके बाद अब हाथों को गीला करके इस मिश्रण से कबाब की शेप बनाएं। इसे अब आपको नॉन स्टिक तवे पर सुनहरा होने तक सेकना है। जब ये सुनहरा हो जाए तो तले हुए कबाब को पेपर टॉवल पर निकाल कर अतिरिक्त तेल सोख लें। हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें