दिनभर के कामकाज के बाद शाम की गर्मागर्म चाय आपके मन मष्तिष्क को रिलैक्स करती है। शाम में लगने वाली हल्की भूख को कम करने के लिए साथ मे स्नैक्स चाय के स्वाद को अधिक बढ़ा देता है। ऐसे में स्नैक्स स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी होना चाहिए। स्नैक्स की बात हो तो चाय के साथ समोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक्स है। क्रिस्पी मसालेदार समोसा देसी फूड पसंद करने वालो के लिए समोसा टेस्टी स्नैक्स है। साथ ही अगर क्रिस्पी मसालेदार समोसा प्रोटीन से भरपूर हो तो स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है। ऐसे में समोसा लवर्स के लिए ये रेसिपी है। आप शाम की चाय के साथ एग समोसा ट्राई कर सकते हैं। एग समोसा खाने में लजीज होता है। वहीं शरीर के लिए भरपूर पोषणयुक्त भी होता है। आलू, गाजर और अन्य सब्जियों से समोसे की स्टफिंग साॅफ्ट रहती है लेकिन क्रिस्पी भी होता है। चलिए जानते हैं एग समोसा बनाने की आसान रेसिपी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एग समोसा रेसिपी
- फोटो : Pixabay
एग समोसा बनाने की सामग्री
अंडे, कद्दूकस किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और रिफाइंड तेल।
विज्ञापन
3 of 5
एग समोसा रेसिपी
- फोटो : istock
एग समोसा बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- एक कटोरे में 300 ग्राम मैदा आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिला लें। फिर तेल डालकर चिकना गूंथ लें और एक-दो घंटे आटे को सेट होने के लिए रख दें।
स्टेप 2- अब एक पैन में तेल गर्म करके बारीक कटे हुए चार प्याज, हरी मिर्च को सुनहरा भून लें। उसमें एक कद्दूकस किया हुआ आलू और गाजर मिलाकर भून लें।
4 of 5
एग समोसा रेसिपी
- फोटो : pixabay
स्टेप 3- फिर नमक और हरा धनिया मिलाकर ढककर आलू और गाजर के नरम होने तक पका लें।
स्टेप 4- लगभग 5-7 मिनट में सब्जी पक जाएगी तो उसमें 6 अंडे तोड़ कर गलने तक पकाएं। बाद में आंच बंद करके ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
स्टेप 5- तब तक आटे की छोटी लाई बनाकर छोटी और पतली चपाती की तरह बेल लें।