फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस संक्रमण से बचने के लिए ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी, लॉकडाउन के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Wed, 01 Apr 2020 10:08 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के सामने खौफ का सबब बन चुका है। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरा देश भी एकजुट हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री ने एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। फिलहाल इस वायरस से बचने के लिए केवल सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय है। इसके साथ ही यदि मानव शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो तो वो किसी भी बीमारी से लड़ सकता है और अपनी रक्षा कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
विटामिन सी - फोटो : फाइल फोटो
विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन
विटामिन सी शरीर में न सिर्फ हड्डियों को मजबूत करती है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमका को बढ़ाती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आप शिमला मिर्च, आंवला, पपीता, संतरा और अमरूद जैसी चीजों का सेवन कर विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी - फोटो : सोशल मीडिया
तुलसी का सेवन
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में तुलसी भी बहुत कारगर है। रोजाना सुबह तुलसी के रस का एक चम्मच सेवन शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। तुलसी के रस को कारगर बनाने के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद और 3-4 काली मिर्च मिला लें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
एंटिऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर लहसुन शरीर में वायरस इंफेक्शन या बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम में इजाफा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
अदरक - फोटो : फाइल फोटो
अदरक
अदरक में कई एंटी-वायरल तत्व मौजूद होते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे सौंफ या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
विटामिन डी युक्त चीजें
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए आप विटामिन डी युक्त चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। वैसे तो इसका मुख्य स्रोत धूप को माना जाता है लेकिन आप अपने डाइट में मछली और दूध को शामिल कर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें