फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में अकेले लंच करना छोड़िए, सहकर्मियों संग खाना खाने से होंगे ये फायदे

Thu, 11 Jul 2019 05:22 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंच - फोटो : SELF
ऑफिस को दूसरा घर कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि नौकरी करने वालों का घर से ज्यादा समय दफ्तर में निकलता है। रोजाना 9 घंटे की शिफ्ट के बाद भी दफ्तर में बैठना कभी बोझिल नहीं लगता। इसकी वजह है हमारे साथ काम करने वाले सहकर्मी। 
विज्ञापन

2 of 5
lunch
कुछ कलीग्स तो इतने अच्छे होते हैं कि उनके साथ परिवार जैसा लगने लगता है। घर से दूर रह रहे लोगों के लिए तो उनकी अहमियत और ज्यादा हो जाती है। वे अपनी सारी परेशानियां उनसे शेयर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
lunch box
हाल ही में एक रिसर्च में ये सामने आया है कि दफ्तर में सहकर्मियों को एक साथ वर्क रिपोर्ट दिखाने की तुलना में साथ खाना खाने से उनमें रिश्ते मजबूत होते हैं और काम की गुणवत्ता बढ़ती है। यह रिसर्च कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केविन ने की थी।

4 of 5
lunch - फोटो : JERICHO SAN MIGUEL
विन ने यह रिसर्च 15 महीनों तक 50 फायरहाउस पर की थी, जिसमें सामने आया कि अकेले खाना खाने वाले लोगों की तुलना में साथ मिलकर खाना बनाने और खाने वाले लोगों में आत्मीय लगाव होता है और वह काम बेहतर तरीके से कर पाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay
केविन ने बताया- जो फायरमैन साथ मे खाना खाते थे, उनका काम भी अच्छा होता था और उनकी प्रॉडक्टिविटी में पहले से इजाफा भी हुआ। इसके अलावा ये लोग जल्दी थका हारा महसूस नहीं करते थे। इतना ही नहीं दूसरी टीम के लोगों के साथ खाना खाने पर उनसे भी रिश्ते मजबूत होते हैं। कैविन ने यह भी बताया कि इस प्रवृत्ति को कंपनियों सहित सभी संगठनों में लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें