फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corn Dishes: बारिश के मौसम में भुट्टे से बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स, चाय के साथ उठाएं इनका लुत्फ

Wed, 26 Jul 2023 11:42 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

भुट्टे की मदद से आप बारिश के मौसम में कई ऐसे पकवान बना सकते हैं, जिसे आपके घर वाले भी बड़े चाव से खाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Corn Dishes: कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश ने आज कई जगह लोगों को राहत पहुंचाई है। बरसात का मौसम वैसे तो अपने साथ कई परेशानी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में खाने-पीने का मन काफी ज्यादा होता है। बारिश के मौसम में ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। जो लोग घर पर रहते हैं, वो घर पर ही स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। बारिश के मौसम में समोसा, पकोड़े, मोमो समेत कई ऐसे स्नैक्स हैं, जिसे खाकर मन तृप्त हो जाता है।

इसी लिस्ट में एक और चीज शामिल है, जिसे बारिश में ही खाने में मजा आता है। ये चीज है बारिश के मौसम में भुना हुआ गर्म भुट्टा। क्या आप जानते हैं कि भुट्टे की मदद से आप बारिश के मौसम में कई ऐसे पकवान बना सकते हैं, जिसे आपके घर वाले भी बड़े चाव से खाएंगे। आज के इस लेख में हम आपको भुट्टे से बनने वाले स्नैक्स के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
भुट्टा खाने के फायदे - फोटो : iStock
भुट्टा 

बारिश के मौसम में अगर आप गर्मागर्म भुट्टा भूनकर अपने घरवालों को खिलाएंगी तो उनका मन खुश हो जाएगा। भुट्टे के ऊपर नींबू और नमक लगाकर खाएं। इससे भुट्टे का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
sweet corn masala - फोटो : instagram
स्वीट कॉर्न मसाला

अगर कुछ चटपटा खाना चाहती हैं तो स्वीट कॉर्न मसाला बनाकर खाएं। इसे बनाना काफी आसान है और इसे खाने में काफी मजा आता है। इसके लिए बस आपको भुट्टे को उबाल कर इसकी मसाना चाट बनानी है।

4 of 7
corn - फोटो : istock
क्रिस्पी कॉर्न

होटलों में क्रिस्पी कॉर्न काफी ज्यादा महंगे मिलते हैं लेकिन आप घर पर इसे कम पैसे खर्च करके बना सकती हैं। मानसून में फ्रिज में रखे भुट्टे को निकालकर क्रिस्पी कॉर्न बनाकर खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
pakode - फोटो : Istock
कॉर्न पकोड़े

कॉर्न को उबाल कर इसे पनीर और आलू के साथ मैश करें। इसमें मसालों को डालकर आप आसानी से कॉर्न पकोड़े बना सकती हैं। इसे हरे धनिए की चटनी के साथ परोसिए। 
विज्ञापन

6 of 7
corn - फोटो : instagram
कॉर्न भेल

खाने में ये काफी स्वादिष्ट लगती है। कॉर्न भेल बनाना काफी आसान है। ये बच्चों को काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sandwich Recipe - फोटो : social media
चीज कॉर्न सैंडविच

बारिश के मौसम में अगर आपका बच्चा पिज्जा मांग रहा है तो उसे झटपट चीज कॉर्न सैंडविच बनाकर खिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें