Corn Dishes: कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद बारिश ने आज कई जगह लोगों को राहत पहुंचाई है। बरसात का मौसम वैसे तो अपने साथ कई परेशानी लेकर आता है, लेकिन इस मौसम में खाने-पीने का मन काफी ज्यादा होता है। बारिश के मौसम में ही लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। जो लोग घर पर रहते हैं, वो घर पर ही स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। बारिश के मौसम में समोसा, पकोड़े, मोमो समेत कई ऐसे स्नैक्स हैं, जिसे खाकर मन तृप्त हो जाता है।
इसी लिस्ट में एक और चीज शामिल है, जिसे बारिश में ही खाने में मजा आता है। ये चीज है बारिश के मौसम में भुना हुआ गर्म भुट्टा। क्या आप जानते हैं कि भुट्टे की मदद से आप बारिश के मौसम में कई ऐसे पकवान बना सकते हैं, जिसे आपके घर वाले भी बड़े चाव से खाएंगे। आज के इस लेख में हम आपको भुट्टे से बनने वाले स्नैक्स के बारे में बताएंगे।