फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद के साथ सेहत का संगम है ये खास पापड़ी चाट, नाश्ते के लिए है परफेक्ट स्नैक्स

Tue, 25 Feb 2020 10:25 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
chaat - फोटो : social media
सुबह हो या शाम, चाय तो हमें चाहिए ही होता है। चाय के साथ स्नैक्स हो तो मजा आ जाता है। खासकर शाम की चाय के साथ हमें ऐसे स्नैक्स की दरकार होती है तो जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी हो। ऐसे में कॉर्न यानी मक्के से बनीं पापड़ी चाट एक सेहतमंद स्नैक्स हो सकता है। तो आइए, हम आपको बता रहे हैं मक्का पापड़ी चाट बनाने की रेसिपी:
विज्ञापन

2 of 3
corn flour - फोटो : pixabay
पापड़ी चाट की सामग्री
  • एक कप मक्के का आटा
  • एक चौथाई कप मैदा
  • एक बड़ा चम्मच हरी चटनी
  • एक बड़ा चम्मच सोंठ
  • एक उबला आलू
  • एक हरी प्याज कटी हुई 
  • धनियापत्ती कटी हुई
  • लालमिर्च पाउडर
  • तलने के लिए तेल 
  • नमक स्वादानुसार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
chaat - फोटो : social media
बनाने की विधि:
  • मक्के के आटे और मैदे को छान कर नमक और तेल डालकर गूंथ लें। 
  • इसे पतला बेल कर तिकोने आकार में काट लें। गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। 
  • इसके बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सुखा लें। 
  • अब एक प्लेट में इन कुरकुरी पापड़ी को निकालकर इसके ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर व आलू डालें।
ऊपर से दही, चटनी, सोंठ और धनियापत्ती, हरी मिर्च और नमक डालकर सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें