फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Special Easy Cup Cake: क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक

Fri, 19 Dec 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Special Easy Cup Cake Recipes: क्रिसमस के त्योहार पर अगर बच्चों के लिए कुछ खास बनाना है तो कप केक तैयार करें। यहां उसकी रेसिपी दी जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक - फोटो : instagram
Christmas Special Easy Cup Cake Recipes: क्रिसमस का त्योहार बच्चों को बेहद पसंद आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन बच्चों को ढेर सारे तोहफे मिलते हैं। वहीं उन्हें बिना रोक-टोक के केक खाने का भी क्रिसमस के दिन ही मौका मिलता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो बाजार के केक की बजाय उन्हें घर पर बना केक परोसें।

अगर आप इस क्रिसमस बच्चों के लिए कुछ खास, हेल्दी और घर पर बना केक तैयार करना चाहती हैं, तो कप केक एक बेहतरीन विकल्प है। कप केक न सिर्फ दिखने में आकर्षक होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है।

आप इन्हें क्रिसमस थीम के अनुसार रेड, ग्रीन और व्हाइट क्रीम से सजा सकते हैं, जिससे बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाएगी। घर पर बने कप केक में आप अपनी पसंद की सामग्री इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे यहे बाजार के केक की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और स्वादिष्ट होते हैं। तो बस आइए जानते हैं क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाने की आसान रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
क्रिसमस केक बनाने का सामान
  • मैदा – 1 कप
  •  पाउडर चीनी – ¾ कप
  •  अनसाल्टेड मक्खन – ½ कप
  •  दूध – ½ कप
  •  बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
  •  वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  •  कोको पाउडर (चॉकलेट कप केक के लिए) – 1 बड़ा चम्मच
  •  नमक – एक चुटकी

 
विज्ञापन

3 of 6
सजाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : instagram
सजाने के लिए जरूरी सामान
  • व्हिप्ड क्रीम या बटर क्रीम
  •  रेड, ग्रीन फूड कलर
  • चॉकलेट चिप्स
  •  रंगीन स्प्रिंकल्स

 

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

कप केक बनाने के लिए सबसे पहले तो ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। इसके बाद एक बाउल में मक्खन और चीनी डालकर हल्का और फ्लफी होने तक फेंटें। इसे अच्छी तरह से फेंटने के बाद अब इसमें दूध और वनीला एसेंस मिलाएं। अब किसी दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीली सामग्री में मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें। कप केक मोल्ड में पेपर लाइनर लगाकर ¾ तक बैटर भरें। ओवन में 20–25 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने के बाद क्रीम से सजाएं और क्रिसमस थीम दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे सजाएं - फोटो : instagram
ऐसे सजाएं

इन कप केक्स को सजाने के लिए आप इनपर सांता क्लॉज फेस डिजाइन बनाएं। इसके साथ आप चाहें तो रेड-ग्रीन क्रीम से क्रिसमस ट्री बनाएं। चॉकलेट की मदद से आप कप केक पर स्नोमैन बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें