फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Cupcake Recipe: इस क्रिसमस बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक, जानें इसे बनाने का तरीका

Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप क्रिसमस के दिन अपने बच्चों को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहती हैं तो कप केक एक बेहतर विकल्प है। आइए आपको क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाना बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इस क्रिसमस बच्चों के लिए तैयार करें खास कप केक - फोटो : Adobe stock
Christmas Cupcake Recipe: वैसे तो क्रिसमस का त्योहार अपने साथ सभी के लिए ढेरों खुशियां लेकर आता है, लेकिन इसके लिए बच्चे खासतौर पर उत्साहित रहते हैं। बच्चे क्रिसमस की तैयारी काफी बढ़-चढ़ कर करते हैं। सभी स्कूलों में भी क्रिसमस के लिए खास तैयारियां की जाती हैं और लोग अपने घरों में भी इस दिन जश्न मनाते हैं। अपने घर के बच्चों का उत्साह यदि आप और बढ़ाना चाहते हैं तो इस क्रिसमस उनसे लिए कुछ खास तैयार करें।

आप प्लम केक से हटकर बच्चों के लिए खास क्रिसमस कप केक तैयार कर सकते हैं। शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसे कप केक खाना पसंद न हो। ऐसे में आप यदि घर पर बना कप केक उन्हें खिलाएंगी तो बच्चे काफी खुश हो जाएंगे। यदि आप क्रिसमस स्पेशल कप केक बनाने का सोच रही हैं तो आइए आपको इसे बनाने की आसान विधि बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कप केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
क्रिसमस कपकेक बनाने का सामान
  • मैदा: 1 ½ कप  
  •  चीनी: 1 कप  
  •  बेकिंग पाउडर: 1 ½ छोटा चम्मच  
  • बेकिंग सोडा: ½ छोटा चम्मच  
  • कोको पाउडर : ¼ कप  
  •  दूध: ½ कप  
  •  वनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच  
  •  मक्खन (पिघला हुआ): ½ कप  
  •  अंडे: 2 
  •  पानी (गुनगुना): ½ कप  
 
विज्ञापन

3 of 7
कप केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
डेकोरेशन के लिए
  • व्हिप क्रीम: 1 कप  
  •  हरा और लाल रंग (फूड कलर)  
  •  चॉकलेट चिप्स, स्प्रिंकल्स या कैंडीज  
  • छोटे क्रिसमस ट्री और स्टार सजावट  
 

4 of 7
कप केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

क्रिसमस स्पेशल कप केक तैयार करने के लिए एक बड़े कटोरे में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर छान लें। अब एक अलग कटोरे में दूध, अंडे, मक्खन, और वनिला एसेंस मिलाएं। इसे अच्छे से फेंट लें।
विज्ञापन

5 of 7
कप केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालें और गुनगुने पानी के साथ बैटर को चिकना और मुलायम बना लें। इसके बाद ओवन को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें।
विज्ञापन

6 of 7
कप केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
कपकेक के मोल्ड्स में बैटर डालें, लेकिन इन्हें 2/3 तक ही भरें। अब इसे 15-20 मिनट तक बेक करें। एक बार इसमें टूथपिक डालकर चेक कर लें। बेक किए गए कपकेक को वायर रैक पर पूरी तरह ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कप केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब बारी आती है कप केक को सजाने की। इसके लिए व्हिप क्रीम को दो भागों में बांट लें। एक भाग में हरे रंग में और दूसरे में लाल रंग मिक्स करें। अब पाइपिंग बैग में क्रीम भरें और कपकेक पर क्रिसमस ट्री, कैंडी कैन या स्टार जैसे डिजाइन बनाएं। ऊपर से चॉकलेट चिप्स, स्प्रिंकल्स, या छोटे क्रिसमस सजावट डालें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें