फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2024 Food Ideas: क्रिसमस पर मेहमानों को परोसें ये पकवान, खाकर हर कोई होगा खुश

Fri, 20 Dec 2024 01:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिसमस के मौके पर मेहमानों के लिए खास पकवान बनाना त्योहार की रौनक को और बढ़ा देता है। यहां कुछ लजीज और आसान पकवानों की सूची दी गई है, जिन्हें आप क्रिसमस पर बना सकते हैं
विज्ञापन
1 of 7
क्रिसमस - फोटो : Adobe Stock
Christmas 2024 Food Ideas: क्रिसमस ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भले ही क्रिसमस मुख्य रूप से ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन इसे पूरी दुनिया में विभिन्न धर्मों के लोग खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन घरों और सार्वजनिक स्थानों पर क्रिसमस ट्री को रोशनी, सितारों, घंटियों और अन्य सजावट सामग्री से सजाया जाता है। इस दिन लोग चर्च जाते हैं, प्रार्थना करते हैं, और विशेष धार्मिक सेवाओं में भाग लेते हैं।

क्रिसमस के दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देकर खुशियां भी बांटते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर पार्टी करते हैं। ऐसे में हर घर में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते है। यदि आपने भी इस क्रिसमस अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया है तो मेहमानों के लिए खास पकवान तैयार करें। पकवान तैयार करते वक्त बच्चों का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 7
प्लम केक - फोटो : instagram
प्लम केक

क्रिसमस का त्योहार बिना प्लम केक के अधूरा है। इसे सूखे मेवे और जूस में भिगोकर तैयार किया जाता है। इसे लोग पहले से बनाकर तैयार कर लेते हैं, ताकि त्योहार के दिन आपको परेशान न होना पड़े। प्लम केक बनाकर आप भी एक हफ्ते से पहले से सजा सकते हैं। 
   
विज्ञापन

3 of 7
एप्पल पाई - फोटो : instagram
एप्पल पाई
  
सेब और दालचीनी से तैयार यह पाई एक क्लासिक डेजर्ट है जो हर किसी को पसंद आता है। इसे खासतौर पर बच्चे काफी मन से खाते हैं। तो यदि आपके घर पर बच्चे हैं तो पहले से एप्पल पाई तैयार करके रख लें, और उन्हें सरप्राइज दें। 

4 of 7
चीज और हर्ब गार्लिक ब्रेड - फोटो : instagram
चीज और हर्ब गार्लिक ब्रेड

क्रिसमस के दिन अपने मेहमानों को गरमागरम गार्लिक ब्रेड को चीज के साथ सर्व करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ कोल्ड ड्रिंक परोसें। हर्ब गार्लिक ब्रेड गरम ही अच्छी लगती है, इसलिए इसे पहले से तैयार करके न रखें।
विज्ञापन

5 of 7
क्रिसमस सलाद - फोटो : instagram
क्रिसमस सलाद

यदि आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं तो फ्रेश वेजिटेबल्स, फलों और नट्स सलाद तैयार करें। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि आसान भी है। इसे भी आप पहले से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पास्ता - फोटो : instagram
पास्ता

 रेड सॉस, व्हाइट सॉस या पेस्टो सॉस के साथ तैयार पास्ता का स्वाद सबको भाएगा। ऐसे में आप पास्ता तैयार करें। खासतौर पर बच्चों और युवाओं को पास्ता बगैरह खाने में स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में बिना सोचे पास्ता तैयार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नूडल्स-मंचूरियन - फोटो : instagram
नूडल्स-मंचूरियन

कुछ हैवी बनाने का प्लान कर रही हैं तो नूडल्स और मंचूरियन तैयार करें। इसकी जगह आप चिली पनीर और नूडल्स भी तैयार कर सकते हैं। इसे आप डिनर में भी परोस सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें