अंडे में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडा खाने से हमें कई फायदे भी मिलते हैं, लेकिन अगर आप एक ही तरह का अंडा खाकर परेशान हो गए हैं तो आज हम आपके लिए स्वादिष्ट चिली अंडा रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
विज्ञापन
2 of 3
चिली अंडा
- फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
आवश्यकतानुसार अंडा
5 मध्यम प्याज
2 शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच चिल्ली सॉस
1बड़ा चम्मच सोया सॉस
1बड़ा चम्मच तेल
अदरक और लहसुन पेस्ट
काली मिर्च
स्वादनुसार नमक
1 पैकेट चीस चिल्ली मसाला
1 कप मैदा
1 कप कॉर्नफ्लोर
चिली अंडा बनाने की विधि
सबसे पहले अंडा उबाल लें। अब तेल को गर्म करें उसमे मैदे और कॉर्न फ्लार का घोल डाल लें। इस घोल को 2 मिनट तक पकाएं और इसमे स्वादनुसार नमक और चिली सॉस डालकर फिर पकाएं। अब इस घोल को अंडे पर लपेटकर फ्राइ करें। इसके बाद गर्म तेल में अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से पका लें। जब यह पक जाएं तो इसमें प्याज और शिमला मिर्च डाल कर अच्छी तरह से भून लें। अब इसमें स्वादनुसार नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस डालकर 2 मिनट तक पकाएं। मसाला पकने के बाद इसमें फ्राई किया हुआ अंडा डाल लें।इस चिली अंडे को ताज़ा-ताज़ा परोसें और आप इसे परांठे के साथ भी खा सकते हैं।