फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day Recipes: बच्चों के लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद हैं ये चार व्यंजन, इस बाल दिवस पर करें तैयार

Sun, 13 Nov 2022 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के लिए सेहतमंद खाना - फोटो : iStock
Children's Day Special Recipes: बच्चों को तरह तरह के खाने पीने का बहुत शौक होता है। वह अक्सर ही बाहर का कुछ लजीज खाने की इच्छा जाहिर करते हैं। स्ट्रीट फूड या जंक फूड खाना पसंद करते हैं। लेकिन इस तरह का खाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों की पसंद का स्वादिष्ट खाना बनाने के साथ ही उनके सेहत का ख्याल रखना अभिभावकों के लिए चुनौती होती है। बच्चों को जरूरी पोषण मिल सके, इसके लिए अभिभावकों को ऐसे व्यंजन परोसने चाहिए जो बच्चे स्वाद लेकर खा सकें। बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो स्वाद और सेहत के लिहाज से चार तरह की बेहतरीन डिश बना सकते हैं। यहां आपको बच्चों को पोषण देने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
चॉकलेट केक मिक्स - फोटो : Istock
बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

डबल चॉकलेट केक मिक्स

बच्चों को केक बहुत पसंद होता है। बाल दिवस के मौके पर उन्हें चॉकलेट केक बनाकर खिला सकते हैं। लेकिन यह चॉकलेट केक आम केक की तरह नहीं है। इसे सुपरग्रेन और असली चाॅकलेट के मिश्रण से बनाया जाता है। 100 फीसदी शाकाहारी और शुगर फ्री होता है। ज्वार के कारण प्रोटीन से भरपूर होता है। इस तरह के केस में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। चॉकलेट केक मिक्स विटामिन सी का भी एक बड़ा स्त्रोत है।
विज्ञापन

3 of 5
बादाम स्नैक्स बार्स - फोटो : pixabay
बादाम स्नैक्स बार्स

अगर चॉकलेट स्नैक्स से कुछ अलग बच्चों के लिए ट्राई करना चाहते हैं तो बादाम स्नैक बार बच्चों को परोसें। इस तरह का स्नैक सेहत के लिए भी पौष्टिक होता है। इस स्नैक्स को बनाने में बादाम, खजूर, ओट्स, राइस ब्रान ऑयल आदि की जरूरत होती है। स्वादिष्टता के साथ ही ये पोषण से भरपूर है।

4 of 5
डार्क चाॅकलेट ओट्स - फोटो : Pixabay
योगा बार डार्क चाॅकलेट ओट्स

नट्स, सीड्स और गोल्डन रोल्ड ओट्स के मिश्रण से पौष्टिक डार्क चॉकलेट ओट्स तैयार कर सकते हैं। बच्चों के ह्रदय, सेहत के लिए ये सभी खाद्य सामग्री सेहतमंद हैं। चीया के बीज, कद्दू के बीज, कोका, हिमालय पिंक नमक, राॅ शुगर से बना यह स्नैक कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में भी लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नूडल्स - फोटो : file photo
लिटिल मिलेट नूडल्स

अक्सर बच्चे नूडल्स खाने की जिद्द करते हैं। लेकिन क्या नूडल्स बच्चों के लिए पौष्टिक होता है। बाजरा से बना नूडल्स फास्फोरस से भरपूर होता है, इसे तलने के बजाए धूप में सुखाकर तैयार किया जाता है। साथ ही प्राकृतिक मसालों से इसका स्वाद बढ़ाया जाता है। यह पूरी तरह से शाकाहारी नूडल्स है और पांच मिनट में तैयार कर सकते हैं। बच्चों को उनका पसंदीदा लजीज नूडल्स खाने को मिल जाएगा और सेहत पर भी नुकसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें