टिप्स
खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए थोड़ा दरदरा पिसा हुआ आटा लें। जिसमें हल्का-सा चोकर रहता है।
आटे में थोड़ी सी सूजी मिलाकर भी खस्ता ठेकुआ बनाया जा सकता है। जिसके लिए 250 ग्राम आटे में 100 ग्राम सूजी काफी रहेगी।
आटे में चीनी या गुड़ की चाशनी डालने से पहले इसे अच्छी तरह ठंडा हो जाने दें। यदि गरम चाशनी डालेंगे तो आटा गीला हो जाएगा और ठेकुआ तलने के बाद अंदर से कच्चे रहेंगे।
बेहतरीन स्वाद पाने के लिए आप खजूर के गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
खस्ता ठेकुआ बनाने के लिए मिश्रण में घी की मात्रा ठीक-ठाक रखें। आप चाहें 250 ग्राम आटे में 75-100 ग्राम घी डालकर खस्ता ठेकुआ बना सकते हैं।
ठेकुआ तलते समय ध्यान रखें कि तेल तेज आंच में गरम करने के बाद आंच धीमी कर दें। इसके बाद इसमें ठेकुआ डालकर तलें।