छठ की बात की जाए और ठेकुआ का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। ठेकुआ एक बिहारी व्यंजन है। इसे ज्यादातर बिहार और झारखंड के लोग बनाते और खाते हैं। ठेकुआ छठ पर बनाया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट और अहम पकवान होता है। खास बात यह है कि ठेकुआ के बिना छठ पूजा पूरी नहीं हो सकती। अगर इस छठ आप ठेकुओं में स्वाद के साथ खस्तापन भी चाहते हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है टेस्टी खस्ता ठेकुआ बनाने की पारंपरिक रेसिपी।