फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं मिनटों में घर पर बनाएं केले के चटपटे चिप्स, बनाने का तरीका भी है बेहद आसान

Fri, 09 Nov 2018 04:31 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
केले के चिप्स आपने बहुत खाए होंगे और आपको पसंद भी होंगे पर क्या आप जानते हैं कि आप चाहे तो इसे घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इन्हें बनाकर रख भी सकते हैं और जब कभी आपका चाय के साथ कुछ खाने का दिल करें तब आप इसका मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे घर में ही केले के चिप्स को बनाकर आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
केले के चिप्स बनाने के लिए सामग्री- 
-कच्चे केले
-मूंगफली का तेल
-सेंधा नमक
-काली मिर्च 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
बनाने कि विधि-
सबसे पहले कच्चे केलों को छील लें। अब बर्फ के पानी में सेंधा नमक मिलाएं और उसमें केलों को 10-12 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।

4 of 5
- फोटो : file photo
इसके बाद केले को चिप्स के आकार में काट लें। केले को काटने के बाद किसी साफ कपड़े पर 10 मिनट के लिए फैला दें जिससे की उसमें मौजूद पानी पूरी तरह से सूख जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
अब कढ़ाई में तेल डालें और जब ये गर्म हो जाए तो उसमें चिप्स को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। आपके चिप्स तैयार हैं। इस पर सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें