फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Sun, 30 Mar 2025 07:00 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन है। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां बेहद प्रिय हैं। इसलिए आइए आज हम कलाकंद बनाने के रेसिपी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
माता शैलपुत्री - फोटो : Adobe Stock
Chaitra Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन है। चैत्र नवरात्रि का नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना के लिए समर्पित हैं। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, मंत्र जाप करते हैं और माता रानी को भोग अर्पित करते हैं। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो हिमालय की पुत्री हैं और शक्ति व स्थिरता की प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को दूध से बनी मिठाइयां बेहद प्रिय हैं। इसलिए आज उन्हें कलाकंद का भोग लगाना सबसे अच्छा और सरल विकल्प है। 

कलाकंद एक पारंपरिक मिठाई है, जो दूध और मावे से बनाई जाती है और स्वाद में लाजवाब होती है। ये सात्विक होने के कारण व्रत के लिए भी उपयुक्त है। अगर आप इस नवरात्रि मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में कलाकंद बनाने के आसान विधि के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चैत्र नवरात्रि 2025: कलाकंद - फोटो : instagram
कलाकंद बनाने की सामग्री
  1. दूध - 1 लीटर  
  2. चीनी - 1/2 कप  
  3. मावा (खोया) - 250 ग्राम  
  4. घी - 1 टेबलस्पून  
  5. इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच  
  6. पिस्ता और बादाम
विज्ञापन

3 of 5
चैत्र नवरात्रि 2025: कलाकंद - फोटो : instagram
कलाकंद बनाने की आसान विधि
कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी पेंदी वाले पैन में 1 लीटर दूध को मध्यम आंच पर उबालें। दूध को लगातार चलाते रहें ताकि ये पैन में न चिपके। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं, जब तक दूध आधा न रह जाए। इसमें समय लगेगा, लेकिन धैर्य रखें। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें 250 ग्राम मावा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

4 of 5
चैत्र नवरात्रि 2025: कलाकंद - फोटो : instagram
मिश्रण को लगातार चलाते रहें, वरना ये पैन में पकड़ सकता है। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे, तो इसमें आधा कप चीनी और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। चीनी के घुलने तक इसे चलाएं। मिश्रण जब पूरी तरह गाढ़ा हो जाए और एकसार दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चैत्र नवरात्रि 2025: कलाकंद - फोटो : instagram
अब एक ट्रे लें और उसमें 1 टेबलस्पून घी लगाकर चिकना करें। पैन में तैयार किए हुए मिश्रण को ट्रे में डालें और समान रूप से फैलाएं। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं। अब इसे ठंडा होने दें, फिर अपने हिसाब से चौकोर आकार में काट लें। इसके बाद इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से जम जाए। अब इसी से माता रानी को भोग लगाएं और अपने परिजनों का मुंह मीठा कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें