फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Tue, 01 Apr 2025 07:30 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज चैत्र नवरात्रि 2025 का चौथा दिन है। नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाना शुभ होता है। इसलिए आइए आज हम मालपुआ बनाने के रेसिपी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि का नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना के लिए समर्पित हैं। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, मंत्र जाप करते हैं और माता रानी को भोग अर्पित करते हैं। आज नवरात्रि का चौथा दिन है, जो मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप को समर्पित है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता माना जाता है और उनकी पूजा से भक्तों को स्वास्थ्य, शक्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के इस दिन मां को मालपुए का भोग लगाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यह पारंपरिक मिठाई मां को अति प्रिय है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए इस लेख में मालपुआ बनाने के विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मां कूष्मांडा को मालपुआ चढ़ाने की परंपरा पुरानी है। यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सात्विक भी मानी जाती है, जो व्रत के दौरान भोग के लिए उपयुक्त है। इसे बनाने में भी कम सामग्री का उपयोग होता है।
विज्ञापन

2 of 5
मां कुष्मांडा - फोटो : अमर उजाला
मालपुआ बनाने की सामग्री
1 कप मैदा 
½ कप दूध  
½ कप खोया  
½ चम्मच इलायची पाउडर  
1 चम्मच सौंफ  
1 कप चीनी  
1 कप पानी (चाशनी के लिए)  
तलने के लिए घी

 
विज्ञापन

3 of 5
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
मालपुआ बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, दूध, खोया, सौंफ और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे गाढ़ा और चिकना घोल बनने तक फेंटें, ताकि कोई गांठ न रहे।  

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी

4 of 5
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
चाशनी तैयार करने के लिए एक पैन में 1 कप चीनी और 1 कप पानी डालकर उबालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए। इसके बाद इसे ठंडा होने दें।  

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़ें, देवी पूजा के लिए हों खास तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। घोल को चम्मच से गोल आकार में गरम घी में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तले हुए मालपुओं को तुरंत चाशनी में डुबोएं और 2-3 मिनट बाद निकाल लें। अब गरमा गरम मालपुआ को मां कूष्मांडा को भोग लगाएं और फिर प्रसाद के रूप में अपने परिजनों को परोसें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें