फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन माता रानी को लगाएं इस चीज का भोग, मिलेगा मनचाहा वरदान

Wed, 10 Apr 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता को आप खास मिठाई का भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मखाने की खीर - फोटो : Istock
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व है। लोग सालभर माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा के लिए चैत्र नवरात्रि का इंतजार करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए न सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि बहुत से लोग तो नौ दिन फलाहार खाकर व्रत भी रहते हैं। जिस तरह से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अलग-अलग प्रकार से होती है, ठीक उसी प्रकार से उन्हें भोग भी उनकी पसंद का ही लगाया जाता है।

बात करें माता रानी के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की तो उन्हें दूध, चीनी और पंचामृत का भोग लगाना काफी शुभ बताया गया है। ऐसे में अगर आप माता रानी के भोग के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो मखाने की खीर एक बेहतर विकल्प है। मखाने की खीर का भोग आप मां ब्रह्मचारिणी को लगा सकती हैं। ये फलाहारी होती है, इसलिए आप इसका सेवन खुद व्रत में भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मखाने की खीर - फोटो : अमर उजाला
मखाने की खीर बनाने के लिए सामान

-200 ग्राम मखाना
-2 लीटर दूध
- देसी घी
-250 ग्राम चीनी
- इलायची
-बादाम
-काजू
 
विज्ञापन

3 of 6
मखाने की खीर - फोटो : iStock
विधि

मखाने के खीर का भोग आप माता रानी को लगाने के बाद इसका सेवन भी कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन मे देसी घी डालकर उसे गर्म करें।

4 of 6
मखाने की खीर - फोटो : Pixabay
इसके बाद बादाम और काजू के छोटे टुकड़े करके उसे पैन में डालें और सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसे निकालकर अलग रखें और फिर मखाने को उसी पैन में घी डालकर भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
मखाने की खीर - फोटो : iStock
आप चाहें तो काजू और बादाम को मिक्सी में डालकर एक बार हल्का पीस लें। ध्यान रखें कि इसका पाउडर ना बनें। इसके बाद दूध को गर्म होने दें। दूध को उबलने के बाद गैस हल्की करें और इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने की खीर - फोटो : istock
चीनी घुल जाने के साथ ही उसमें काजू बादाम के साथ भुने हुए मखाने भी डाल दें। अब जब मखाने सही से मुलायम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब इस खीर के ऊपर कुछ साबुत मेवा डालकर इसे ठंडा होने दें और फिर इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें