फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023 : कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं हलवा-पूड़ी, खाकर तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Tue, 28 Mar 2023 01:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको आसान तरीके से कन्या पूजन के भोग के लिए आसान तरह से हलवा चना और पूड़ी बनाना सिखाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
Navratri Kanya Bhoj - फोटो : Istock
Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि की धूम मंदिरों के साथ-साथ घरों मे भी दिखाई दे रही है। लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ में भी मंदिरों में लाइनों में लगे हैं। हर कोई मां दुर्गा के इन दिनों में व्रत उपवास करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता है। नवरात्रि में सभी जगह कन्या पूजन का काफी महत्व होता है। बहुत से लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कई लोग नवमी के दिन।

नवरात्रि में हलवा, चना और पूड़ी खिलाने का काफी महत्व होता है। अपने घरों में लोग हलवा पूड़ी बनाकर माता रानी को भी इसका भोग लगाते हैं और फिर इसे ही कन्याओं को भी खिलाते हैं। आज हम आपको आसान तरीके से कन्या पूजन के भोग के लिए हलवा, चना और पूड़ी बनाना सिखाएंगे। ताकि आपके द्वारा बनाई गई हलवा पूड़ी हर किसी को पसंद आए और माता रानी भी इसका भोग लगाकर आपको आर्शिवाद दें। 
विज्ञापन

2 of 6
halwa - फोटो : istock
ऐसे बनाएं सूजी का हलवा
 
जरूरी सामान-  सूजी, घी, शक्कर, इलायची पाउडर, काजू, बादाम बारीक कटे हुए
विज्ञापन

3 of 6
sooji halwa - फोटो : istock
विधि - सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करके इसमें सूजी डालें और इसे तब तक भूनें, जब तक इसका रंग सुनहरा ना हो जाए। अब इसमें नाप कर पानी डालें और पानी डालते वक्त इसे लगातार चलाते रहें। जब इसका पानी अच्छे से सूख जाए तो इसमें चीनी मिलाएं। जब चीनी अच्छे से घुल जाए और हलवा बन जाए तो इसमें ऊपर से मेवा मिला दें। 

4 of 6
kala Chana - फोटो : Instagram
ऐसे बनाएं काले चने
 
जरूरी सामान 
  • काले चने
  • हरा धनिया
  • घी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला
  • नमक
  • हरी मिर्च
  • जीरा
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • अमचूर पाउडर
विज्ञापन

5 of 6
chana - फोटो : Istock
विधि

काले चने बनाने के लिए इसे एक रात पहले भिगो कर जरूर रख दें। अब अगले दिन फूले हुए चनों को अच्छे से धोएं और फिर दो से तीन सीटी आने तक इसे पकाएं। जब कुकर की सीटी निकल जाए तो चने बाहर निकाल लें। अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें जीरा और सारे मसाले डाल लें। मसाला पकने के बाद इसमें चने डालकर कुछ देर के लिए ढक दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद करके इसके ऊपर धनिया डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
halwa puri - फोटो : istock
ऐसे बनाएं पूड़ी
 
जरूरी सामान - आटा, घी

विधि

पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा टाइट होना चाहिए। आटा लगाने के बाद कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रख दें। इसके बाद अब कढ़ाई में घी गर्म करें और छोटे-छोटे शेप की पूड़ी तैयार करें। अब पूड़ियां सेक कर माता रानी को तीनों चीजों का भोग लगाएं और फिर कन्या पूजन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें