फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: साबुदाने का कटलेट बनाने की सबसे सरल रेसिपी

Sat, 28 Mar 2020 09:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के नौ दिनों में शरीर में कमजोरी न आए इसके लिए जरूरत होती है कि हर दिन कुछ सेहतमंद खाया जाए। साबुदाना व्रत में खाया जा सकता है। हालांकि बहुत सारे लोग   साबुदाने की खिचड़ी और खीर के सिवाय कुछ और बनाने से परहेज करते हैं। उनको लगता है कि साबुदाने की दूसरी डिशों को बनाने में ज्यादा मेहनत लगेगी। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। व्रत की फटाफट बनने वाली रेसिपी में साबुदाने के कटलेट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
बहुत सारे लोगों को लगता है कि साबुदाने का कटलेट बनाने में ये बहुत सारा तेल सोख लेगा। लेकिन अगर इसे टिक्की की तरह सेंक कर  बनाया जाए तो कम तेल भी हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है। कटलेट बनाने के लिए एक कप भीगा हुआ साबुदाना, सिंघाड़े का आटा लेना जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
इसके साथ ही भुनी हुई मूंगफली को बारीक पीस लें। चार उबले आलू, सेंधा नमक स्वादानुसार, चार हरी मिर्च, नींबू, जीरा पाउडर चुटकी भर, तलने के लिए तेल॰ काली मिर्च, हरी धनिया, दही सौ ग्राम


 

4 of 5
बनाने की विधि
सबसे पहने साबुदाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह कटोरे में इसे निकालकर अलग रख लें। इसमें उबले हुए आलू और साथ में जीरा पाउडर. बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्ची, सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।  अब इस मिक्सचर में दो चम्मच सिंघाड़े का आटा, मूंगफली का आटा मिला दें। साथ ही नींबू का रस, काली मिर्ची मिलाकर कटलेट के शेप में हाथों से बना लें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें बने हुए कटलेट को डालकर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये दोनों तरफ से अच्छी तरह से सिंक जाएं तो इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें। इससे कटलेट में लगा अतिरिक्त तेल पेपर सोख लेगा। इसके बाद नाश्ते में इसे गर्मागर्म दही या चटनी के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें