फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: सूजी के हलवा से मां दुर्गा को करें प्रसन्न, जानिए बनाने की आसान विधि

Sun, 29 Mar 2020 10:45 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
navratri
चैत्र नवरात्रि  हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। मां दुर्गा के लिए समर्पित ये नौ दिन बहुत ही पवित्र हैं। नवरात्रि में माता की सच्चे मन से पूजा करने से वो प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल देती हैं। वैसे तो माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो माता को बेहद पसंद हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को सूजी के हलवा का भोग लगाने से वो जल्दी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं इस हलवा के बनाने की विधि...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सूजी के हलवा बनाने की समाग्री

पानी - दो कप
चीनी - आधा कप
घी - एक चौथाई कप
सूजी - आधा कप
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स - दो चम्मच
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि
एक कड़ाही में पानी गर्म कर उसमे चीनी डाल दें। अब चीनी को घुलने तक पका लें। चीनी के घुलने के बाद इस मिश्रण को एक तरफ रख दें। अब एक अलग कड़ही में घी डालकर गर्म कर लें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घी के गर्म हो जाने पर सूजी डालकर करीब 6-7 मिनट तक भुन लें। सूजी जैसे ही भुन जाएगी तो इसका रंग बदलकर भूरा हो जाएगा। अब पहले से तैयार चीनी के घोल को सूजी में मिला दें और लगातार चलाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डाल दें। धयान रखे मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाते रहें जब तक घी ना अलग हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें