फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन जूस का सेवन, नहीं होगा किसी वायरस का आक्रमण

Sun, 29 Mar 2020 08:16 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो अक्सर बीमार पड़ जाते हैं या उन्हें हमेशा सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है। यह समस्या इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कारण होती है, जिसके वजह से लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। अगर आपको भी कुछ इसी तरह की समस्या है और आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ इम्यून बूस्टर जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जूसों के सेवन से आप अपने इम्यून को बढ़ाते हुए स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
टमाटर - फोटो : Amar Ujala
टोमैटो जूस
वैसे तो टमाटर का इस्तेमाल सब्जियों के रूप में हमेशा होता है या फिर आप इसे सलाद में भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन टमाटर के जूस का सेवन कर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। दरअसल टमाटर में पाए जने वाला फोलेट कई प्रकार के संक्रमण को रोकने में मदद करती है। आइए जानते हैं टमाटर जूस बनाने की सही विधि...
विज्ञापन

3 of 5
सामग्री
दो टमाटर
एक चुटकी नमक

बनाने की विधि
टमाटर को अच्छी तरह धुल लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर जूसर में डालें। करीब 5 मिनट तक जूसर को चलाएं और इसे एक अच्छे जूस के रूप में तैयार हो जाने दें। अब जूस को एक गिलास में निकालकर ऊपर से नमक डालें और अब इसका सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑरेंज और ग्रेपफ्रूट
ऑरेंज और ग्रेपफ्रूट आपको किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। ग्रेपफ्रूट को चकोतरा भी कहा जाता है। वैसे तो लोग इसे फलों के तौर पर इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन फलों का जूस आपके इम्यून को बूस्ट कर सकती हैं। इन फलों में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। वहीं इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा पर निखार लाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के जूस बनाने की विधि...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सामग्री
एक संतरा
एक चकोतरा

बनाने की विधि
सबसे पहले संतरे और चकोतरा की स्किन को निकाल कर अलग कर दें। अब चकोतरा और संतरा दोनों को जूसर में डाल दें और इन्हें 3 से 4 मिनट तक जूसर में ही घुमाएं। जूस के तैयार हो जाने के बाद इसे एक गिलास में निकाल कर इसका सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें