फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: नाश्ते में बनाएं ब्रेड का पोहा, इस रेसिपी से मिनटों में हो जाएगा तैयार

Sat, 03 Sep 2022 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेड पोहा - फोटो : amar ujala
Bread Poha Recipe : सुबह या शाम के नाश्ते में तरह तरह के पकवान बनाए जा सकते हैं। देश के अलग अलग राज्यों में हेल्दी और लजीज नाश्ते में कई रेसिपीज शामिल हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में पोहा बहुत मशहूर नाश्ता है। महाराष्ट्र में भी नाश्ते में पोहा खाया जाता है। कई घरों में अक्सर सुबह के नाश्ते में पोहा बनता है। हालांकि अगर चूरा से बना पोहा खाकर बोर हो गए हैं और पोहा में कुछ अलग स्वाद चाहते हैं, तो नाश्ते में ब्रेड पोहा बना सकते हैं। ब्रेड पोहा बनाना आसान होता है, साथ ही इसका स्वाद काफी लजीज लगता है। घर पर मेहमान आ रहे हों या नाश्ते में बच्चों व बड़ों के लिए कुछ हटके रेसिपी बनानी हो तो पोहा बनाते समय चूरा या चिड़वे की जगह ब्रेड का उपयोग करें। लजीज ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी और इसे बनाने की सामग्री अगली स्लाइड्स में दी जा रही है। ब्रेड पोहा की सामग्री नोट करके मिनटों में बनाएं पोहा।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेड पोहा - फोटो : Pixabay
ब्रेड पोहा बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड के स्लाइस, मूंगफली, उबली हुई मटर, कद्दूकस नारियल, नींबू का रस, नमक, तेल, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी - फोटो : pexel
ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें हींग डालें।

स्टेप 2- अब राई, कढ़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर थोड़ा भूनें।

4 of 5
पोहा रेसिपी - फोटो : Istock
स्टेप 3- उबली हुई मटर डालकर कुछ देर पकाएं।

स्टेप 4- फिर भुनी हुई मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेड पोहा - फोटो : Facebook/Arjita Satsangi
स्टेप 5- अब इस मिश्रण में हल्दी, नमक और ब्रेड के टुकड़े मिलाएं।

स्टेप 6- हल्का पानी छिड़कते हुए नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 7- ब्रेड पोहा तैयार है, ऊपर से कद्दूकस किए नारियल से गार्निश करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें