फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक है ब्रेड-जैम, टेस्ट के चक्कर में सेहत न करें वेस्ट

Sun, 03 Mar 2019 12:16 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bread jam
बच्चों का खाना खिलाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। अक्सर पेरेंट्स इस वजह से परेशान होते हैं कि वे आखिर बच्चों के लिए ऐसा क्या बनाए जिसे बच्चे पसंद करें। एक चीज ऐसी है जिसे बच्चे बड़े शोक से खाते हैं और वह है जैम। आप भी अपने बच्चों को आए दिन लंच में ब्रेड जैम देते होंगे, लेकिन ऐसा आप इसलिए करती हैं क्योंकि अभी तक इससे होने वाले नुकसान नहीं जानती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bread jam
ब्रेड जैम आपका बच्चा शौक से खाता है और आपको भी उसके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ती। इसलिए आप उसे आए दिन लंच में भी इसे दे देती हैं, लेकिन जैसे टीवी में विज्ञापनों में दिखाया जाता है कि जैम फलों से बनती है। इसमें न्यूट्रिएंट्स होते हैं और यह बच्चों के लिए हेल्दी होती है। क्या आप भी इन सभी बातों को सच मानती हैं? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई
विज्ञापन

3 of 5
bread jam
आप आज तक ये ही जानते आए है कि जैम को फलों से तैयार किया जाता है। बता दें, जैम को बनाने के लिए फलों को उबाला जाता है। ऐसा करते समय इनमें पानी की मात्रा बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा फलों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यहां तक की जिन फलों में विटामिन सी होता है जैम बनाते समय वो पूरी तरह नष्ट हो जाता है।

4 of 5
bread jam
अब आपको हम बताएंगे ये कैसे बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालता है। दरअसल, बच्चों को जैम खाना बहुत पसंद होता है। जिस वजह से वो आए दिन इसका सेवन करने लगेत हैं। एक चम्मच जैम 2 चम्मच चीनी के बराबर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बच्चों में मोटापे के साथ-साथ दिल संबंधित परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा जैम खाने से हम जरूरत से ज्यादा कैलरी ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bread jam
आपको जानकर हैरानी होगी सिर्फ जैम ही नहीं केचअप और दूसरे प्रिजर्व्ड फूड में भी चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसलिए बच्चों को पसंद आने वाली इन चीजों से उन्हें दूर रखें। खाने की ये चीजें ब्रेन को झूठा संकेत देते हैं कि उनका पेट भरा हुआ है। ये ही कारण है कि आपका बच्चा खाना खाने में आना कानी करने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें